Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Aug-2026

दोस्त ही निकला कार चोर डुप्लीकेट चाबी से उड़ाई टाटा पंच मोबाइल टावर का झांसा देकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 79वीं आजादी की वर्षगांठ से पहले भी पुल का इंतजार तनोर नदी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा कोतवाली थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक चर्चित मामले का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गई टाटा पंच कार भी बरामद कर ली है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी फरियादी का करीबी दोस्त था जिसने पहले से ही कार की डुप्लीकेट चाबी बनवा रखी थी। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कार चोरी कर उसे बेचने की साजिश रची थी। सीसीटीवी फुटेज तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस अधीक्षक बालाघाट के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और चोरी के मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत यह बड़ी सफलता मिली। जिले के लांजी थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्पा में मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर बुजुर्ग दंपत्ति के घर हुई सनसनीखेज लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से वारदात में शामिल सात आरोपियों की पहचान की। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि 25 जुलाई को आरोपियों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर नकदी मोबाइल आधार कार्ड और बैंक पासबुक लूट ली थी। गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र और झारखंड के निवासी शामिल हैं। मुख्य आरोपी पहले से महाराष्ट्र पुलिस की गिरफ्त में हैं जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। वारासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरगांव के पास स्थित मुख्य नहर में 05 अगस्त को मिली एक युवती की संदिग्ध लाश के मामले ने गुरुवार 6 अगस्त की शाम लालबर्रा क्षेत्र में उग्र और तनावपूर्ण रूप धारण कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मृतका का शव उसके गृह ग्राम खमरिया पहुंचा परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर लालबर्रा-वारासिवनी मुख्य मार्ग पर पूर्णतः चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे (शाम 4 से 5 बजे) तक चले इस प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप रहा।प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग कर रहे थे। एक तरफ देश जहां आजादी की 79वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है वहीं बैहर विधानसभा क्षेत्र का किनरदा ग्राम पंचायत के पोला और पटपरी के बीच में तनोर नदी पर आज तक पुल का निर्माण नहीं किया गया है जिससे वहां के ग्रामीणों को बहुत ही भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है बैहर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को ग्रामीणों ने बताया कि तनोर नदी पर आज तक पुल नहीं बताया बनाया गया है जबकि शासन और प्रशासन को इसके बारे में कई बार जानकारियां दे चुके हैं और कई आवेदन दे चुके हैं मगर शासन और प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है जिससे यहाँ ग्रामीणों को बहुत ही दिक्कत परेशानियां हो रही है जिले का एकमात्र शासकीय जिला ग्रंथालय अपनी बदहाल स्थिति और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं प्रबुद्ध नागरिकों और नियमित पाठकों ने जिला प्रशासन से ग्रंथालय को वर्तमान असुरक्षित एवं अनुपयुक्त स्थान से हटाकर शहर के किसी शांत सुरक्षित और शैक्षणिक वातावरण वाले क्षेत्र में स्थानांतरित करने तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवन का निर्माण कराने की मांग की है। विद्यार्थियों का कहना है कि ज्ञान और अध्ययन का यह महत्वपूर्ण केंद्र आज जर्जर भवन संसाधनों की कमी और अव्यवस्थित वातावरण के कारण अपने उद्देश्य से भटक गया है। उनका कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में गंभीर अध्ययन करना बेहद कठिन हो गया है। असम स्थित सीआरपीएफ कैंप में हुई घटना में शहीद हुए परसवाड़ा क्षेत्र के वीर जवान विष्णु बघेल का पार्थिव शरीर गुरुवार दोपहर उनके गृह क्षेत्र पहुंचा। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर के पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हजारों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं बच्चे युवा और जनप्रतिनिधि अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने पहुंचे। अंतिम यात्रा बीजाटोला से शुरू होकर तहसील कार्यालय पुलिस थाना बस स्टैंड और शेरपार रोड स्थित उनके निवास तक निकाली गई। पूरे मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की और हाथ जोड़कर अंतिम प्रणाम किया। भारत माता की जय और शहीद विष्णु बघेल अमर रहें के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भावुक माहौल में लोगों ने शहीद को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी।