Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-Aug-2026

MP में शुरू होगा जन विश्वास अभियान छिंदवाड़ा पहुंचेंगे CM प्रदेश में छह माह तक शुक्रवार को कोई विभागीय बैठक नहीं होगी। अपरिहार्य स्थिति पर इसके लिए मुख्य सचिव से अनुमति लेनी होगी। यह व्यवस्था मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के लिए बनाई गई है जो प्रति शुक्रवार 7 अगस्त से आठ जनवरी 2027 तक चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव छिंदवाड़ा पहुंचेंगे और जिला स्तरीय समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम करने के साथ जन और उद्यमी संवाद करेंगे। ऐसी ही कार्यक्रम सभी जिलों में होगा। दतिया जीत पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन 2028 का संदेश दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद बुधवार शाम निकली आभार रैली सिर्फ विजय उत्सव नहीं रही बल्कि 2028 के विधानसभा चुनाव का राजनीतिक संदेश देने का मंच बन गई। किला चौक पर हुई सभा में नवनिर्वाचित विधायक कुंवर घनश्याम सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा और राज्य सरकार पर तीखे राजनीतिक हमले किए। भोपाल में ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन आज भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर मंथन होगा। इनमें सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा संग्रहालय सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योग सांस्कृतिक आदान-प्रदान क्षमता निर्माण और ब्रिक्स देशों के बीच लोगों से लोगों का जुड़ाव शामिल हैं। वहीं शाम को रविंद्र भवन में ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव होगा। असम CRPF कैंप में गोलीबारी 3 जवान शहीद असम के नागांव जिले के कटिमारी स्थित 34वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में मंगलवार को गोलीबारी हुई। जिसमें जवान शहीद हो गए। गोलीबारी की घटना में बालाघाट के हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर गृहग्राम पहुंचेगा जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। भोपाल में 7% इंदौर में 2%-उज्जैन में 14% कम बारिश मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन अब तक 16.3 इंच बारिश हुई है जो औसत से 18% कम है। इस वजह से प्रदेश में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। भोपाल इंदौर जबलपुर और उज्जैन समेत 49 जिलों की स्थिति ठीक नहीं है। सिर्फ 6 जिले ही बेहतर स्थिति में हैं। भोपाल जबलपुर सागर शहडोल रीवा और नर्मदापुरम संभाग के सभी जिलों में बारिश का आंकड़ा माइनस में है। इंदौर उज्जैन ग्वालियर और चंबल के 6 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हुई है।