उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार स्वर्गीय घनानंद ‘घन्ना भाई’ की 73वीं जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह (हरिद्वार बाईपास) में ‘लोक हास्य दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य के प्रसिद्ध हास्य कलाकार स्व. घनानंद घना भाई के 73वें जयंती/स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।...शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि घना भाई उत्तराखंड की अमूल्य धरोहर थे। उन्होंने पौड़ी गढ़वाल और पूरे उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को जन-जन तक पहुँचाने का अद्भुत काम किया। उनके चुटकुलों और हास्य अभिनय को हर उम्र के लोग बेहद पसंद करते थे। पंचक समाप्त होते ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले शिवभक्तों की संख्या में भारी इज़ाफा हो गया है। रुड़की से लेकर नारसन बॉर्डर तक कांवड़ियों का लगातार तांता लगा हुआ है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को और सख्त कर दिया है। हरिद्वार से जल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे लाखों शिवभक्त अब रुड़की और नारसन मार्ग से गुजर रहे हैं। पूरे कांवड़ मार्ग पर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। वहीं पुलिस अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम किए गए हैं। उत्तराखंड की बेटी उन्नति शर्मा ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान 63 किलो भार वर्ग की जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक हांसिल कर न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। इसी को लेकर आज उन्नति शर्मा का D A V पब्लिक स्कूल में भव्य स्वागत किया गया। हालांकि उनकी बहन ने उन्नति के उत्तराखंड आगमन के दौरान खेल विभाग के किसी भी अधिकारी द्वारा उनका हौसला बढ़ाने को लेकर एयरपोर्ट न पहुंचने पर अफसोस भी जताया। देखिए पदक विजेता उन्नति शर्मा की इंडिया न्यूज़ संवाददाता शुभम कोटनाला से ख़ास बातचीत। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और पर्यटक नगरी मसूरी में रेंटल बाइक और स्कूटर संचालकों द्वारा नियमों की लगातार हो रही अनदेखी पर परिवहन विभाग ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने स्पष्ट किया है कि व्यावसायिक वाहनों के संचालन में मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान यह शिकायतें मिल रही थीं कि रेंटल बाइक व स्कूटर के लाइसेंसधारक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्हें गाड़ियों को केवल अधिकृत पार्किंग स्थलों पर खड़ा करना चाहिए लेकिन वे सड़कों के किनारे या नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े कर रहे हैं जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह बाधित हो रही है। मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान पार्किंग की पहले से ही किल्लत है और चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद होने पर पर्यटक टू-व्हीलर का अधिक रुख कर रहे हैं जिससे वहां समस्या और गंभीर हो गई है। आज बुधवार को नंदा देवी राजराजेश्वरी सिद्धपीठ देवराड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकजात यात्रा 2026 का दिन पट्टा जारी किया गया। नंदा देवी राजराजेश्वरी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील रावत सचिव पृथ्वी सिंह रावत14 सयानों व नंदा देवी सिद्धपीठ देवराड़ा के अध्यक्ष भुवन चंद्र हटवाल मंदिर पुजारी व स्थानीय लोगों ने लोकजात यात्रा का दिन पट्टा जारी किया। नंदा देवी राजराजेश्वरी सिद्धपीठ देवराड़ा में पूजा- अर्चना के बाद मंदिर प्रांगण देवराड़ा में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें लोकजात व आगामी वर्ष में राजजात यात्रा के आयोजन में पड़ावों की समस्यायों पर विचार-विमर्श किया गया और यह तय किया गया कि आगामी 5 सितम्बर से 25 सितम्बर तक नंदा देवी लोकजात यात्रा का आयोजन किया जाएगा और अनन्त चतुर्दशी के दिन मां नंदा राजराजेश्वरी की डोली सिद्धपीठ देवराड़ा में अपने गर्भगृह में विराजमान होगी।