Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
03-Aug-2026

डॉग स्क्वॉड ने खोला सागौन तस्करी का राज़ वन विभाग की कार्रवाई में मचा हड़कंप बाबा महाकाल के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ भस्म से हुई आरती तकनीकी शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी: ऋतेश्वर महाराज पदोन्नति और कैडर रिव्यू की मांग को लेकर पटवारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर राजीव भवन में जश्न आतिशबाजी कर बांटी मिठाई पेंच टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र कुंभपानी अंतर्गत बीट डोला सर्किल ठोंटा के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 1403 में अवैध पेड़ कटाई की सूचना पर वन विभाग ने पुलिस राजस्व विभाग एवं डॉग स्क्वॉड की मदद से संयुक्त अभियान चलाया। ग्राम नाहरझिर में तलाशी के दौरान सुनील गढ़ेवाल के घर से चार चिरपट और तीन सागौन के लट्ठे बरामद कर जब्त किए गए। वन विभाग का आरोप है कि जब जब्ती की कार्रवाई चल रही थी तब सुनील गढ़ेवाल संतोष गढ़ेवाल एवं पवन गढ़ेवाल सहित कुछ लोगों ने संगठित होकर शासकीय कार्य में बाधा डाली तथा जब्त वनोपज और अन्य अवैध सागौन लकड़ी को हटाकर साक्ष्यों को प्रभावित करने का प्रयास किया। सूचना पर तहसीलदार और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद संतोष गढ़ेवाल के खेत से भी तीन सागौन के लट्ठे बरामद किए गए। जब्त वनोपज की अनुमानित कीमत 85308 रुपये बताई गई है। मामले में वन विभाग द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। किसानों के आंदोलन के बाद प्रदेश सरकार ने खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली के साथ नकद खाद वितरण की व्यवस्था बनाने की घोषणा है। इसके बाद से खाद को लेकर फिर से हंगामा शुरू हो गया है। सोमवार को मार्कफेड के नकद केंद्रों में पहुंचकर खाद उपलब्ध कराने अमरवाड़ा में किसानों ने जेल रोड स्थित हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। अधिकारियों की समझाइश के बाद और कुछ किसानों खाद उपलब्ध कराने के बाद किसानों ने आंदोलन खत्म किया। यूरिया खाद वितरण में सरकार के ई-टोकन व्यवस्था के बंद होने के बाद भी किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नई व्यवस्था में स्पष्ट निर्देशों के अभाव के चलते भू-अभिलेखों के सत्यापन में आ रही समस्याओं से किसान नाराज थे। किसानों का कहना पड़ा कि खाद वितरण के लिए आवश्यक भू-दस्तावेजों का सत्यापन भी पटवारियों की हड़ताल के कारण प्रभावित हो रहा है सावन माह के पवित्र सोमवार पर महाकाल मारुति नंदन सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा महाकाल मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। इस अवसर पर परंपरा के अनुसार बाबा महाकाल का ताजा चिता भस्म से विशेष भस्म आरती का आयोजन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को यह विशेष भस्मी आरती की जाती है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आनंदधाम वृंदावन के पीठाधीश्वर एवं आध्यात्मिक गुरु ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि आज की जेन-जी तकनीकी और वैज्ञानिक ज्ञान में आगे है लेकिन मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए संस्कार और अध्यात्म का साथ जरूरी है। छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों को भी बढ़ावा देना होगा। उन्होंने युवाओं में राष्ट्रहित की भावना विकसित करने पर जोर देते हुए बताया कि सनातन विश्वविद्यालय और छह लाख गांवों में गुरुकुल स्थापित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही कानून व्यवस्था को और कठोर बनाने की आवश्यकता भी बताई। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार 3 अगस्त से जिले के पटवारी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। संघ का कहना है कि वर्षों से लंबित कैडर रिव्यू पदोन्नति और समयमान वेतनमान जैसी मांगों पर शासन द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है जिसके चलते पटवारियों को यह कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ा है।तहसील शाखा छिंदवाड़ा के अध्यक्ष अमन तिवारी ने बताया कि प्रदेश में निचले स्तर के कर्मचारियों से लेकर उच्च अधिकारियों तक सभी को पदोन्नति का अवसर मिलता है लेकिन पटवारी एकमात्र ऐसा पद है जहां प्रमोशन के रास्ते लगभग बंद हैं। उन्होंने कहा कि हर बार पटवारी हड़ताल पर जाते हैं लेकिन उनकी समस्याओं और मजबूरियों पर न तो शासन गंभीरता से विचार करता है और न ही आमजन का ध्यान इस ओर जाता है। कलेक्टर कार्यालय में सोमवार को आयोजित समय-सीमा समीक्षा बैठक में लंबित सीएम हेल्पलाइन जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों की समीक्षा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अग्रिम कुमार ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति मुख्यमंत्री के प्रस्तावित छिंदवाड़ा दौरे की तैयारियों तथा विभिन्न विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे जबकि अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सोमवार को राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर तथा मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान कांग्रेस के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने इसे जनता की जीत बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव का संदेश दे रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। फ्रेंडशिप डे पर इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा-सौसर ने दिया सेवा और मित्रता का संदेश फ्रेंडशिप डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा एवं इनर व्हील क्लब सौसर के संयुक्त तत्वावधान में फ्रेंडशिप एंड फेलोशिप प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों क्लबों की सदस्याओं ने फ्रेंडशिप बैंड बांधकर फ्लैग एक्सचेंज कर आपसी मित्रता को मजबूत किया। इसके बाद जामसांवली स्थित हनुमान मंदिर एवं ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। पावन नदियों के जल से हुआ बाबा महाकाल का अभिषेक स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर में सावन माह के प्रथम सोमवार पर बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक देश की पावन नदियों के जल से विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। मंदिर में सावन माह के दौरान प्रतिदिन 20 शिवलिंगों का अभिषेक किया जा रहा है।