Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
31-Jul-2026

सरकारी चावल घोटाला : पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे का भतीजा अविनाश गिरफ्तार विधायक के हस्तक्षेप के बाद जिला अस्पताल में हुआ प्रसूता का इलाज स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल निवेशकों ने डबलमनी की तरह ही करीब २० करोड़ रूपए की धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप मध्यप्रदेश के बहुचर्चित फोर्टिफाइड चावल घोटाले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भतीजे अविनाश कावरे को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने सीसीटीवी फुटेज दस्तावेज और अन्य आरोपियों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की। अविनाश को वारासिवनी न्यायालय में पेश किया गया जहां अदालत ने 3 अगस्त तक पुलिस रिमांड मंजूर कर दी। जांच में सामने आया है कि टेकाड़ी स्थित हर्ष राइस इंडस्ट्री में 20 प्रतिशत हिस्सेदार अविनाश सह-आरोपी विनोद शर्मा के साथ मिलकर एफसीआई गोदाम से छिंदवाड़ा के एथेनॉल प्लांट के लिए भेजे गए सरकारी चावल को रास्ते में ही कथित रूप से गायब कर देता था। एसआईटी अब पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। बालाघाट के शहीद भगतसिंह जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। प्रसव के लिए भर्ती गर्भवती महिला को गंभीर स्थिति बताकर निजी अस्पताल रेफर किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। कुरई थाना क्षेत्र के रमपुरी निवासी प्रीति डहरवाल को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि पूरे दिन इलाज में लापरवाही बरती गई और देर रात सीजेरियन की तैयारी के बाद एनेस्थीसिया विशेषज्ञ ने ऑपरेशन को जोखिमपूर्ण बताते हुए रोक दिया। विधायक अनुभा मुंजारे के हस्तक्षेप और सिविल सर्जन के निर्देश के बावजूद महिला को निजी अस्पताल भेजा गया। हंगामे के बाद विधायक उसे वापस जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं जहां दोबारा भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। नगर के वार्ड नंबर ३३ हरिओम नगर के कुछ लोगों ने पड़ोस के ही विनोद माहुले पर करोड़ों रूपए की डबलमनी की तरह ही धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंचकर आईजी को शिकायत देकर राशि वापस दिलाने की मांग की है। इस दौरान करीब आधा दर्जन निवेशक मौजूद रहे। जिनके द्वारा विनोद माहुले पर करीब २० करोड़ रूपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही किया जाए व निवेशकों की रकम वापस दिलाया जाए। शहर के वार्ड नंबर ३३ अवधपुरी पंवार ले आउट के रहवासियों ने नाली निर्माण गुणवत्ता पूर्वक नहीं किए जाने आड़ी तिरछी बनाने का विरोध जताते हुए नाली निर्माण सही तरीके से किए जाने की मांग की है। इसके अलावा कॉलोनाईजर द्वारा प्लाट विक्रय करते समय मंगल भवन व गार्डन बनाने की बात कही गई थी। लेकिन अब तक इनका निर्माण नहीं किए जाने पर भी नाराजगी जताई है। ग्राम विकास सामाजिक एनीमेटर संघ जिला इकाई बालाघाट ने ३१ जुलाई शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर केंद्र एवं राज्य शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण केवल पूर्व से चयनित एवं प्रशिक्षित ग्राम सामाजिक एनीमेटरों से ही कराए जाने की मांग की है। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी योजना का सोशल ऑडिट बाहरी व्यक्तियों निजी एजेंसियों व अप्रशिक्षित लोगों को न दिया जाए। उन्होंने मांग की है कि पूर्व में किए गए कार्यों का मानदेय भी एक वर्ष से नहीं मिला है जिसे तत्काल भुगतान किया जाए। नेशनल एंटी क्रॉप्शन एंड ऑपरेशन कम्युनिटी ऑफ इंडिया तहसील इकाई लामता एवं पत्रकार साथियों द्वारा शुक्रवार को लामता थाना परिसर में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2000 में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए स्वर्गीय रक्षित शुक्ला एवं आरक्षक स्वर्गीय कोमल चौधरी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा को नमन किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।