Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
30-Jul-2026

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के लिए आज सभी 291 मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से मतदान शुरू हो गया है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही कतारों में देखे जा रहे हैं। ​जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि जिले में पूरी पारदर्शिता और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से भयमुक्त होकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने की अपील की है।