रोते किसान ने SP के पैर पकड़े बोले हमारी मूंग खरीद लो मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी और खाद वितरण के लिए ई-टोकन व्यवस्था की मांग को लेकर भोपाल कूच कर रहे किसानों ने सोमवार को नर्मदापुरम में पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। नर्मदा ब्रिज पर पुलिस से आमना-सामना के बीच एक किसान रोते हुए एसपी के पैरों में गिर पड़ा। एसपी साईं कृष्णा एस. थोटा ने उसे उठाकर गले लगाया। किसान बार-बार कहता रहा- ‘हमारी बात मान लो... मूंग खरीद लो।’ इस बीच क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर सिंह राजपूत को रिहा कर दिया गया जबकि 40 किसान नेता अब भी हिरासत या नजरबंद हैं। बीजेपी की मांग-जीतू पटवारी के प्रचार पर रोक लगे दतिया विधानसभा उपचुनाव में बयानबाजी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ मुख्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत की है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि दतिया में चुनावी सभा के दौरान जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और शासकीय संस्थाओं के संबंध में तथ्यों से परे और तर्कहीन बयान दिए जिससे मतदाताओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।जीतू पटवारी ने 26 जुलाई को दतिया के डांग करेरा में कहा- बीजेपी ने दतिया में 50 करोड़ रुपए मंगा लिए हैं। मोहन यादव जी ने कहा हर घर में पांच-पांच हजार रुपए बांट दो और वोट ले लो। मैं आप सबसे आग्रह कर रहा हूं कि पांच हजार रुपए बांटने के लिए पुलिस आएगी सरकारी कर्मचारी आएंगे। 5 हजार रुपए उनके कार्यकर्ता भी बांटेंगे। एसीएस मनु श्रीवास्तव बने सिविल सेवा बोर्ड के मेंबर मध्य प्रदेश में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के बाद IAS अफसरों के तबादले के लिए बनाए गए सिविल सेवा बोर्ड में अब एसीएस मनु श्रीवास्तव बोर्ड के मेंबर के रूप में काम करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए निर्देश जारी कर कहा है कि अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी मनु श्रीवास्तव इस बोर्ड में शामिल सदस्यों के साथ तबादलों को लेकर अपना अभिमत दे सकेंगे। दतिया उपचुनाव- सीएम ने कुशवाह समाज से समर्थन मांगा दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को दतिया पहुंच गए। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में सबसे पहले ठंडी सड़क पहुंचे जहां उन्होंने कुशवाहा समाज की बैठक को संबोधित किया।इसके बाद पीतांबरा माता के दर्शन कर शहर में रोड शो किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रदेश से एक मानसून ट्रफ गुजर रही मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) और डिप्रेशन भी एक्टिव है। आने वाले दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी) सक्रिय होगा। इस वजह से 27 से 30 जुलाई के बीच भारी और अति भारी बारिश का अलर्ट है।