Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
27-Jul-2026

डबल मनी घोटाले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ने निष्पक्ष व समयबद्ध जांच की उठाई मांग गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित जाने की मांग को लेकर गाय लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे देवी तालाब के संरक्षण पर गर्माइ सियासत पूर्व सांसद मुंजारे ने उठाए सवाल जिले के लांजी और किरनापुर में सामने आए बहुचर्चित डबल मनी मामले को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष हिना कावरे ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस कथित निवेश योजना में हजारों परिवारों की मेहनत की कमाई फंसी हुई है जिसे पीड़ितों को वापस दिलाना शासन-प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। हिना कावरे ने कहा कि वह शुरू से इस मुद्दे को उठाती रही हैं और विधायक रहते हुए विधानसभा में भी सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था। उन्होंने पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर सभी जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाने की मांग की। साथ ही पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के नेतृत्व में चल रही कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही बाकी आरोपी भी गिरफ्तार होंगे। गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने और देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर रविवार को गौ सेवक गाय के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संयुक्त कलेक्टर यादव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मनोहर दास योगी और विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष यज्ञेश लालू चावड़ा ने कहा कि कुछ समय पहले देशभर में 5 करोड़ से अधिक लोगों के हस्ताक्षर के साथ अभियान चलाकर सरकार से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि उसी मांग को दोहराने के लिए यह ज्ञापन सौंपा गया है। गौ सेवकों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से सरकार को लगातार अपनी मांग से अवगत कराते रहेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में गौ सेवक मौजूद रहे। शहर के ऐतिहासिक देवी तालाब के संरक्षण को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में तालाब के अस्तित्व पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि तालाब भू-माफियाओं के कब्जे में फंस चुका है और प्रशासन की लापरवाही के चलते इसका मूल स्वरूप लगातार खत्म होता जा रहा है। पूर्व सांसद मुंजारे ने बहुचर्चित चावल घोटाले मामले में भी अनेक सवाल उठाए। कांग्रेसी विधायकों की भूमिका को भी कटघरे में खड़ा किया है। लालबर्रा क्षेत्र में आगामी 09 अगस्त को ‘विश्व आदिवासी दिवस’ के पावन अवसर पर शहीद बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा का अनावरण किया जाना तय हुआ है। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर स्वजातीय बंधुओं एवं मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद द्वारा तैयारियां बड़े पैमाने पर और जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से स्वजातीय बंधुओं द्वारा लगातार प्रतिमा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में 26 जुलाई की रात्रि 8 बजे मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद लालबर्रा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हाई स्कूल मार्ग राजाभोज कृषि उपज मंडी के समीप स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुँचकर तैयारियों का गहनता से निरीक्षण किया।