Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
27-Jul-2026

देहरादून की पारंपरिक दून बासमती एक बार फिर अपनी खास खुशबू और गुणवत्ता के साथ खेतों में वापसी कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से इस अभियान को नई गति मिली है। वर्ष 2025 के सफल ट्रायल के बाद इस साल दून बासमती की खेती का रकबा बढ़ाकर 75 हेक्टेयर कर दिया गया है जिसमें करीब 160 किसान खेती कर रहे हैं। जिला प्रशासन किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज वैज्ञानिक परीक्षण सीधी खरीद बेहतर बाजार और ब्रांडिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। पिछले वर्ष 200 क्विंटल से अधिक धान ₹65 प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा गया था। विकासनगर में जल्द सीड बैंक और टेस्टिंग सुविधा भी शुरू होगी। प्रशासन का लक्ष्य दून बासमती को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत ब्रांड बनाकर किसानों की आय बढ़ाना और देहरादून की कृषि विरासत को पुनर्जीवित करना है। उत्तराखंड में युवाओं को खेल पर्यटन संस्कृति व अपनी शारीरिक प्रतिभा निखारने के लिए प्रांतीय रक्षक दल द्वारा युवा महोत्सव के तहत डिजिटल यूथ फेस्टिवल शुरू किया जा रहा है। युवाओं के लिए शुरू हुई इस पहल का कैबिनेट मंत्री खजान दास ने स्वागत करते हुए कहा है कि राज्य व देश का भविष्य ही युवाओं के हाथों में है ऐसे में उनकी प्रतिभा निखारने के लिए इस तरह के मंच काफी महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि हर साल ही इस तरह के युवा महोत्सव होते हैं जिनसे न सिर्फ युवाओं को प्रेरणा मिलती है बल्कि एक उत्साह का भी वातावरण बनता है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला प्रशासन कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जनसुनवाई और समाधान दिवस को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस बार समाधान दिवस के अवसर पर कुल 164 से 170 शिकायतों को चिन्हित कर उनके निस्तारण का प्रयास किया गया। डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार भूमि विवाद और जमीन से जुड़ी सीमांकन (बाउंड्री डिस्प्यूट) से संबंधित शिकायतों की संख्या में कमी देखने को मिली है जबकि अन्य प्रकार की शिकायतें अधिक सामने आई हैं। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और सेलाकुई पुलिस ने संयुक्त अभियान में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.521 किलोग्राम कैटामाइन बरामद हुई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी स्कूटी की डिक्की में ड्रग्स छिपाकर सप्लाई के लिए जा रहे थे। औषधि निरीक्षक ने बरामद पदार्थ की पुष्टि कैटामाइन के रूप में की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम कुमार और अंकित तिवारी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसटीएफ अब ड्रग्स के स्रोत सप्लाई चेन और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली जंतर मंतर में प्रदर्शन के दौरान युवाओं की अभद्र टिप्पणी करने के साथ अश्लीलता करने की कई वीडियो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसपर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है चाहे हमारी युवा पीढ़ी हो या नौजवान हो सभी को सभ्य भाषा का प्रयोग करना चाहिए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश संस्कृति का देश है सभ्यता का देश है ऐसे में सभी को संयम रहकर सोच समझकर बोलना चाहिए. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने के कई तरीके हैं उसी तरीके को अपनाना चाहिए। रुड़की में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) के बीटेक प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कांग्रेस सेवा दल कार्यालय में ही नजरबंद कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का अधिकार भी छीन रही है। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के साथ नैतिक जिम्मेदारी तय कर छात्रों का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास बहाल किया जाए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुड़की स्थित आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया और प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्कार और राष्ट्र निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड नई शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। सरकार 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दे रही है तथा प्रदेश के टॉपर्स को भारत भ्रमण भी कराया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। दुग्ध विकास एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पिछले साढ़े चार वर्षों में विभाग द्वारा किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों को साझा किया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में दूध के रेट में 8 से 11 रुपये तक की वृद्धि की गई है। साथ ही मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को अब एडवांस में सीधे किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजा जा रहा है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने पहली बार भूसे पर 50 प्रतिशत और साइलेज पर 68 प्रतिशत की सब्सिडी दी गई है। इसके साथ मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि दुग्ध पालन पशुपालन हॉर्टिकल्चर एग्रीकल्चर और होम-स्टे जैसी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन रही हैं। साथ ही उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।