Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
22-Jul-2026

दानपेटी से सिर्फ नोट ले उड़ा चोर चिल्लर छोड़ गया CCTV में कैद हुई घटना प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी व कांग्रेस का फूंका पुतला नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता-नकुलनाथ सीएम हेल्पलाइन और जन आकांक्षा पोर्टल के लंबित मामलों पर कलेक्टर ने लगाई फटकार नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में युवक कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला पांढुर्णा जिले के राजना स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मंगलवार देर रात दानपेटी से नकदी चोरी का मामला सामने आया है। चेहरे पर गमछा बांधकर पहुंचे अज्ञात बदमाश ने दानपेटी को बाहर ले जाकर उसमें रखे नोट निकाल लिए और चिल्लर छोड़कर दानपेटी वापस रख दी। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंदिर समिति के अनुसार दानपेटी में हनुमान जयंती के बाद से 5 हजार रुपये से अधिक की राशि जमा थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में बुधवार को भाजपा नगर युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने फव्वारा चौक पर राहुल गांधी और कांग्रेस का पुतला दहन किया। नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष बिट्टू विवेक मंडराह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस ने अपना रवैया नहीं बदला तो भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के सामने भी विरोध प्रदर्शन करेंगे। राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों व प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सांसद नकुलनाथ ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव संगठन की जनता के बीच पहुंच विश्वसनीयता और जनसेवा के संकल्प की वास्तविक परीक्षा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने जनता से सतत संवाद बनाए रखने और पूरी गंभीरता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में दोनों जिला कांग्रेस कमेटियों के पर्यवेक्षक व प्रभारी उपस्थित रहे। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में पेयजल व्यवस्था सीएम हेल्पलाइन जन आकांक्षा पोर्टल जनकल्याणकारी योजनाओं और लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनहित के कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं और शिकायतों का केवल औपचारिक नहीं बल्कि समाधानपरक निराकरण सुनिश्चित किया जाए।बैठक में बड़चिचोली मरकावाड़ा और कालापाठा की पेयजल समस्याओं कन्हान नदी क्षेत्र में रेत उत्खनन जल गंगा संवर्धन अभियान प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना संबल योजना तथा विभिन्न व्यक्तिगत एवं जनहित के मामलों की भी समीक्षा की गई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस कार्रवाई और नीट पेपर लीक मामले के विरोध में जिला युवक कांग्रेस ने बुधवार को ईएलसी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोलू पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं के साथ अन्याय का आरोप लगाया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। लंबित अपराधों का जल्द करें निराकरण त्योहारों में सुरक्षा से न हो समझौता : डीआईजी उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) राकेश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसपी अजय पांडे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे सहित जिले के सभी एसडीओपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। डीआईजी ने गंभीर व लंबित प्रकरणों चालानों सीएम हेल्पलाइन शिकायतों तथा सीसीटीएनएस के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। आगामी त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में तत्काल कार्रवाई और पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। खरीफ सीजन में उर्वरक की नहीं होगी कमी सभी केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने बुधवार को खरीफ सीजन के लिए जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी वितरण केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 1.83 लाख से अधिक किसानों ने ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक प्राप्त किया है और वर्तमान में भी यूरिया डीएपी पोटाश सुपर फॉस्फेट व एनपीके का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। कलेक्टर ने ई-विकास पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और आगामी उर्वरक रैक की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फसल बीमा के लिए बैंकवार समीक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों का फसल बीमा सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बुधवार को उपसंचालक कृषि कार्यालय में कृषि बैंक नाबार्ड और बीमा कंपनी के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए किसानों का अधिकाधिक बीमा कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही ऋणी एवं अऋणी किसानों की बैंकवार और विकासखंडवार समीक्षा कर शासन के दिशा-निर्देशों से अधिकारियों को अवगत कराया गया महिला मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार और डिजिटल लर्निंग पर जोर भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट ललिता वर्मा ने तामिया और चावलपानी मंडल के संयुक्त संगठनात्मक बैठक में शामिल होकर मोर्चे के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म संगठनात्मक गतिविधियों तथा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। 17 घरों में मिला एडीज मच्छर का लार्वा डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने शहर के वार्ड क्रमांक 35 रानी दुर्गावती क्षेत्र में 161 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 17 घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिलने पर उसका तत्काल नष्टीकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सप्ताह में एक बार कूलर टंकी टायर व अन्य पानी के कंटेनरों की सफाई करने शरीर दर्द रक्तस्राव जैसे डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क डेंगू एलिसा जांच कराने की अपील की है। 30 छात्राओं को मिलीं निशुल्क साइकिलें पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मध्यप्रदेश शासन की साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाली 30 छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पार्षद संदीप चौहान विकासखंड शिक्षा अधिकारी अशरफ अली एवं संस्था की प्राचार्य श्रीमती अलका श्रीवास्तव ने छात्राओं को साइकिलें वितरित कर उन्हें मेहनत अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को बताए उनके अधिकार पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय उमरिया ईसरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में बाल सुरक्षा एवं पॉक्सो एक्ट-2012 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के सचिव राकेश सिंह ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट बाल अधिकार साइबर सुरक्षा और महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध अपराधों से बचाव की जानकारी दी