क्षेत्रीय
राजधानी भोपाल के मनीषा मार्केट स्थित भगवान ऋषभ देव उद्यान के बाहर छात्रों और युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नीट पेपर लीक मामलों को लेकर हाथों में तख्तियां और मोमबत्तियां थामे प्रदर्शनकारियों ने व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए। पोस्टर्स के जरिए मेहनत हमारी मस्ती तुम्हारी और लोकतांत्रिक प्रणाली पर प्रहार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई।आपको बता दे कि दिल्ली में छात्रों पर जो लाठी चार्ज किया गया उसके विरोध में छात्रों की इस नाराजगी ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदिर्शता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।