Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
19-Jul-2026

मजदूर बनकर पहुंची पुलिस जुआ फड़ पर दबिश; पांच जुआरी गिरफ्तार एडीजी ने दिखाई जनजागरूकता रैली को हरी झंडी नशामुक्ति का दिया संदेश महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन 6 से अधिक झोलाछाप क्लीनिक सील सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन शिक्षा मंत्री के खिलाफ जताया विरोध कलेक्ट्रेट के सामने ओपन पार्क में घुसी कार बड़ा हादसा टला शहर के लालबाग क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास संचालित अवैध जुआ फड़ पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात फिल्मी अंदाज में छापामार कार्रवाई की। पुलिसकर्मी मजदूरों का वेश धारण कर ऑटो से मौके पर पहुंचे जिससे जुआरियों को भनक तक नहीं लगी अचनाक पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से फड़ संचालक सोहेल चटाई निवासी लालबाग अंकित रघुवंशी निवासी कुकड़ा जगत संतोष अहिरवार सोहेल खान निवासी रामबाग सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।मौके से 52 ताश के पत्ते और करीब 4 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है। नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत शनिवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जबलपुर जोन) प्रमोद वर्मा एवं उप पुलिस महानिरीक्षक राकेश सिंह ने जागृति रथ और जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से बचने का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्टर हरेन्द्र नारायण पुलिस अधीक्षक अजय पांडे सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शिक्षक छात्र-छात्राएं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। हर्रई क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने अभियान चलाकर आधा दर्जन से अधिक क्लीनिकों का निरीक्षण किया और बिना वैध पंजीकरण व अनुमति संचालित पाए जाने पर उन्हें सील कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से चिकित्सा सेवाएं देने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के समर्थन में चल रहे आंदोलन का असर रविवार को छिंदवाड़ा में भी देखने को मिला। खजरी चोक पर शनिवार को कुछ स्कूली छात्रों द्वारा शुरू किए गए प्रदर्शन को रविवार को बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों का समर्थन मिला। प्रदर्शनकारियों ने बैनर लेकर सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान हाल के पेपर लीक मामलों पर भी युवाओं ने आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने निष्पक्ष परीक्षा था शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। शहर के कलेक्ट्रेट के सामने स्थित ओपन पार्क में रविवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर फेंसिंग तोड़ते हुए पार्क के भीतर घुस गई। उस समय पार्क में बच्चे खेल रहे थे जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार पेड़ से टकराकर रुक गई जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन एक नाबालिग चला रहा था हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है आबकारी की दबिश 12 लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त जिले में चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत आबकारी विभाग ने रात्रिकालीन दबिश देकर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 12 लीटर देशी मदिरा मसाला बरामद किया गया। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दो प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।