Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Jul-2026

पानी के मुद्दे पर पार्षद पति की गुंडागर्दी उपयंत्री को दी मारपीट की धमकी डंडा लेकर पंहुचे निगम कार्यलय चार माह की शादी के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप भाजपा नेताओं पर धमकी और अभद्रता का आरोप कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन राजस्व मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त -कलेक्टर जंगल में गोवंश तस्करी की कोशिश नाकाम 20 गोवंश बरामद शहर में गहराते जल संकट के बीच गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब वार्ड क्रमांक-21 की पार्षद के पति एवं पूर्व पार्षद शिव मालवीय का कथित धमकी भरा ऑडियो सामने आया। ऑडियो में वे जलप्रदाय विभाग के उपयंत्री भानु सूर्यवंशी को मारपीट की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। इसके कुछ देर बाद वे हाथ में डंडा लेकर निगम कार्यालय भी पहुंच गए जहां अधिकारियों से उनकी बहस हुई। उपयंत्री भानु सूर्यवंशी ने बताया कि जलापूर्ति को लेकर पहले ही पूरी स्थिति स्पष्ट की गई थी इसके बावजूद उन्हें धमकी दी गई। वहीं शिव मालवीय का कहना है कि वार्ड में लंबे समय से पानी नहीं मिलने और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से वे आक्रोशित होकर अधिकारियों से जवाब मांगने पहुंचे थे। सांवरी चौकी क्षेत्र के ग्राम पटनिया निवासी 24 वर्षीय अंकिता चंद्रवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अंकिता की शादी करीब चार माह पहले आकाश चंद्रवंशी से हुई थी। गुरुवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान तड़के करीब 3 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका है जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। इधर मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा नेताओं पर कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष धीरज सूर्यवंशी के घर पहुंचकर उनके बुजुर्ग माता-पिता से अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने देहात थाना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने आरोपित भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने गुरुवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में सीमांकन नामांतरण राजस्व वसूली फॉर्मर रजिस्ट्री अवैध उत्खनन और सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व वसूली में तेजी लाने अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई करने और फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए पांढुर्णा में जंगल मार्ग से गोवंश ले जाने की सूचना पर पुलिस और गौ-रक्षा कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई करते हुए 20 गोवंश को सुरक्षित बरामद किया। बताया जा रहा है कि कुल करीब 30 गोवंश को जंगल के रास्ते ले जाया जा रहा था जिनमें से शेष गोवंश को दूसरा समूह अलग दिशा में ले गया। कार्रवाई के दौरान तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। चौकी प्रभारी प्रमोद डोंगरे ने बताया कि सूचना मिलते ही जंगल में सर्च अभियान चलाया गया जिसमें 20 गोवंश बरामद किए गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जंगल में गोवंश तस्करी की कोशिश नाकाम 20 गोवंश बरामद पांढुर्णा में जंगल मार्ग से गोवंश ले जाने की सूचना पर पुलिस और गौ-रक्षा कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई करते हुए 20 गोवंश को सुरक्षित बरामद किया। बताया जा रहा है कि कुल करीब 30 गोवंश को जंगल के रास्ते ले जाया जा रहा था जिनमें से शेष गोवंश को दूसरा समूह अलग दिशा में ले गया। कार्रवाई के दौरान तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। चौकी प्रभारी प्रमोद डोंगरे ने बताया कि सूचना मिलते ही जंगल में सर्च अभियान चलाया गया जिसमें 20 गोवंश बरामद किए गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार से 63 लीटर अवैध शराब जब्त एक तस्कर गिरफ्तार दूसरा फरार अमरवाड़ा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से 63 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से राजकुमार बंदेवार (32) निवासी बाबूटोला को गिरफ्तार किया जबकि उसका भाई गोलू उर्फ अखिलेश बंदेवार पुलिस को देखकर फरार हो गया। जब्त शराब में ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी और देशी लाल मसाला शराब शामिल है जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। आस्था के सागर में डूबा छिंदवाड़ा धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। दुबे परिवार में पिछले 30 वर्षों से भगवान जगन्नाथ विराजमान हैं और रथ यात्रा का यह 13वां आयोजन रहा। इस अवसर पर गठित छिंदवाड़ा जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के लगभग 350 सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं। गायन-वादन धार्मिक झांकियों और भक्ति के माहौल के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सियां खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी का छापा 10 हजार किलो महुआ लाहन नष्ट पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में आबकारी विभाग ने गुरुवार को ग्राम इटावाढाना बिछुआकला उमरीकला और जाटलापुर में अवैध शराब के अड्डों पर संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने करीब 10 हजार किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए गए। स्कूल में छात्रों के विवाद ने लिया हिंसक रूप चाकू से हमला एक छात्र घायल मोहखेड़ विकासखंड के ग्राम पालाखेड़ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों के बीच बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि कुछ छात्र स्कूल में चाकू लेकर पहुंचे जहां हुए विवाद के दौरान एक छात्र के हाथ में चाकू लगने से वह मामूली घायल हो गया। घटना के दौरान शिक्षकों को भी धमकाने की बात सामने आई है। विद्यालय प्रबंधन ने मामले की सूचना अधिकारियों और अभिभावकों को दे दी है। ग्रामीणों ने दोषी छात्रों पर कड़ी कार्रवाई और विद्यालय से निष्कासन (टीसी) की मांग की है तेज रफ्तार टैंकर ने मारी टक्कर युवक की मौत पांढुरना में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 38 वर्षीय विजय कपले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि शिशु मंदिर का 5 वर्षीय छात्र शिवांश गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार टैंकर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे छात्र के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद चालक टैंकर सहित फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दादा धाम एक्सप्रेस की मांग के साथ अंतिम निशान पदयात्रा रवाना गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर श्री धूनीवाले दादाजी महाराज के दर्शन के लिए पांढुर्णा से अंतिम निशान पदयात्रा गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में रवाना हुई। ढोल-नगाड़ों और भजलो दादाजी का नाम भजलो हरिहरजी का नाम के जयघोष के साथ निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने कोरोना काल से बंद दादा धाम एक्सप्रेस को पुनः शुरू करने की मांग भी उठाई। भक्ति और उल्लास के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा इस्कॉन के तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा गांधीगंज से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूजा लॉन पहुंची। इस दौरान 35 फीट ऊंचा और 22 फीट चौड़ा हाइड्रोलिक ऑटोमैटिक रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।