Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Jul-2026

प्रभार संभालते ही एक्शन में कोतवाली टीआई बस स्टैंड शराब दुकान पर सख्ती लामता माइक्रो इरिगेशन प्लांट आगजनी: 9 और आरोपी गिरफ्तार कुल संख्या 12 पहुंची आस्था व श्रद्धाभाव से भक्तिमय माहौल में निकाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा कोतवाली थाना प्रभारी का पद संभालते ही निरीक्षक अजय गुर्जर एक्शन मोड में नजर आए। शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले टीआई ने बस स्टैंड और काली पुतली चौक क्षेत्र में अव्यवस्थाओं पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने काली पुतली चौक बस स्टैंड शराब दुकान सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड में संचालित शराब दुकान के सामने खुलेआम शराब पीते लोगों को टीआई ने जमकर फटकार लगाई। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियां बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। वहीं शराब दुकान में कार्यरत कर्मचारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि दुकान के सामने किसी भी व्यक्ति को खुले में शराब पीने न दिया जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। लामता क्षेत्र में माइक्रो इरिगेशन प्लांट में हुई आगजनी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। पुलिस के अनुसार ग्राम परतापुर के पास राघोटोला स्थित त्रिराज वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के पीएच-2 प्लांट में आगजनी की घटना हुई थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने प्लांट के ठेकेदार से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं मिलने पर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य भुवनेश्वर रजक सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुरी की तर्ज पर शहर मुख्यालय में इस्कॉन संस्था व विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में १६ जुलाई की शाम भव्य रूप से आस्था व श्रद्धाभाव से भक्तिमय माहौल में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। रथ में भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ सवार थे। रथ यात्रा गोंदिया रोड़ स्थित नये श्रीराम मंदिर से प्रारंभ हुई। जो नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए वापस सिंधु भवन पहुंचकर संपन्न हुई। यात्र के दौरान बालाघाट-सिवनी सांसद बालाघाट क्षेत्रीय विधायक नपाध्यक्ष सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल रहे। यात्रा में शामिल उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ के रथ को रस्सी से खींचते हुए पैदल जय जगन्नाथ के जयघोष कर यात्रा में भक्ति में मगन होकर नाचते झूमते नजर आए। सिंधु भवन के भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना व आरती कर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिले के भरवेली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रकाश चौरे (44) गोविंद मर्सकोले (40) और धानेश्वर मर्सकोले (23) टेकाड़ी से वापस भरवेली लौट रहे थे। तभी ग्राम मानेगांव के पास उकवा की ओर जा रहे सीमेंट से भरे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गोविंद मर्सकोले ट्रक के पहिए की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रकाश चौरे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि नागपुर रेफर किए गए धानेश्वर मर्सकोले की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। एथेनॉल प्लांट के नाम पर सामने आए कथित फोर्टिफाइड चावल घोटाले ने अब सियासी रंग ले लिया है। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने प्रेसवार्ता में बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे वारासिवनी विधायक विवेक पटेल समेत कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस के चार विधायक होने के बावजूद इतने बड़े मामले पर सभी की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। मुंजारे ने आरोप लगाया कि विपक्ष भी इस मुद्दे पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की लिखित शिकायत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। साथ ही आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर जांच एजेंसियों पर दबाव बनाया जा रहा है जिससे सच्चाई सामने नहीं आ रही। जिले के परसवाड़ा क्षेत्र के खामटोला-चांगोटोला निवासी आदिवासी महिला सगुनाबाई ने अपनी पुश्तैनी भूमि को कथित रूप से फर्जी तरीके से बेच दिए जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। सगुनाबाई ने बताया कि उनका मायका ग्राम डोंगरिया में है जहां उनकी नानी कमलीबाई और माता बेंदुबाई के नाम पैतृक भूमि दर्ज थी। माता के निधन के बाद उत्तराधिकार के आधार पर उनका नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके अन्य रिश्तेदारों ने भूमि दूसरे व्यक्ति को बेच दी। साथ ही दावा किया कि भूमि हस्तांतरण की अनुमति से पहले ही पटवारी ने नक्शा काट दिया जिससे राजस्व अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। महिला ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।