Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
16-Jul-2026

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक का राज्य राजपत्र में प्रकाशन हो गया है। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह प्रक्रिया का पहला चरण है और जल्द ही इसके नियम भी अधिसूचित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सामाजिक समरसता बनाए रखना और अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाना है। वहीं कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने कानून के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए कहा कि संविधान सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि किसी भी कानून की आड़ में किसी विशेष वर्ग को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए और संविधान प्रदत्त अधिकारों का सम्मान होना चाहिए। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में नवा रायपुर स्थित सेवाग्राम परियोजना को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने परियोजना पर हुए खर्च और अब तक अलग संचालन सेटअप स्वीकृत नहीं होने का मुद्दा उठाया। इस दौरान उनकी एक व्यक्ति विशेष की स्वेच्छाचारिता वाली टिप्पणी पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी आपत्ति जताई। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि सेवाग्राम परियोजना का निर्णय वर्ष 2022 में लिया गया था। वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक इसके लिए 129 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया जिसमें से 104.05 करोड़ रुपये निर्माण कार्यों पर खर्च किए जा चुके हैं। हालांकि संचालन के लिए अलग सेटअप अभी स्वीकृत नहीं हुआ है। बहस के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि परियोजना की घोषणा विधानसभा में हुई थी और वर्तमान सरकार भी इसे आगे बढ़ा रही है। वहीं ओ.पी. चौधरी ने कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से आवश्यक स्वीकृतियां देकर सेवाग्राम के संचालन की व्यवस्था कर रही है। विवाद बढ़ने पर अजय चंद्राकर ने अपनी टिप्पणी पर खेद व्यक्त किया जिसके बाद मामला शांत हुआ। . छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार अविश्वास प्रस्ताव लाती है जबकि जनता पहले ही उस पर अविश्वास जता चुकी है। केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने ढाई वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं और जनता का भरोसा सरकार पर कायम है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वह ऊल-जुलूल तरीके से अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति भी उनकी ही पार्टी के नेताओं ने अविश्वास का भाव जताया था। महादेव सट्टा एप मामले में कारोबारी विकास गर्ग पर हुई कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि विकास गर्ग भाजपा का पदाधिकारी है। उन्होंने कहा कि महादेव सट्टा एप के खिलाफ कार्रवाई कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई थी जिसमें कई गैजेट्स और बैंक खाते सीज किए गए थे। बघेल ने दावा किया कि विकास गर्ग की 904 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है। साथ ही उन्होंने सरकार से सवाल किया कि सट्टा कारोबार को संरक्षण कौन दे रहा है और प्रोटेक्शन मनी कौन ले रहा है। इन आरोपों पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि राज्य सरकार महादेव सट्टा एप मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी व्यक्ति यदि इस मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि महादेव सट्टा एप को संरक्षण कांग्रेस सरकार के दौरान मिला था जबकि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के दोषियों पर कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दोनों ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजन के बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने मंदिर परिसर में पारंपरिक छेरा पहरा रस्म निभाते हुए स्वर्ण झाड़ू से रथ की प्रतीकात्मक सफाई की। जगन्नाथ परंपरा में यह रस्म सेवा समानता और विनम्रता का प्रतीक मानी जाती है। रथ यात्रा के अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को रथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए सुख-शांति समृद्धि और सामाजिक समरसता की कामना की।