Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-Jul-2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल भावना दीदी विज्ञानशाला के तहत निःशुल्क मोबाइल साइंस लैब का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह मोबाइल साइंस लैब पंडरिया विधानसभा के स्कूलों तक पहुंचकर विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रयोगों और आधुनिक तकनीक से जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में ऐसी पहल विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नवा रायपुर के नकटी गांव में मकान तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में न्याय पदयात्रा शुरू की। नकटी गांव से राजभवन तक निकाली जा रही इस पदयात्रा में प्रभावित परिवारों के साथ कांग्रेस के विधायक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जल जीवन मिशन को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि उन्होंने अभी संबंधित रिपोर्ट का अध्ययन नहीं किया है लेकिन योजना से जुड़े भुगतान का मामला गंभीर है। महंत ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में करीब 2200 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित होने की बात सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भुगतान नहीं होने से कई ठेकेदार प्रभावित हैं और कांग्रेस शासनकाल के दौरान कार्य करने वाले ठेकेदारों का भी पैसा रोका गया है। उन्होंने कहा कि इसमें कहीं न कहीं गड़बड़ी की आशंका है। रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने प्रदेश की जेल व्यवस्था का मुद्दा उठाया। सरकार के लिखित जवाब का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि राज्य की जेल व्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। चतुरी नंद ने कहा कि प्रदेश में पांच केंद्रीय जेल 20 जिला जेल और आठ उप-जेल संचालित हैं लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों के कई पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि पर्याप्त स्टाफ नहीं होने से जेलों का संचालन प्रभावित हो रहा है। विधायक ने यह भी कहा कि सरकार के जवाब से पता चलता है कि कई जेलों में उनकी निर्धारित क्षमता से अधिक बंदी रखे गए हैं। रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फर्जी अंकसूची के जरिए डाकपाल की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड विनोद कुमार राठौर को कोरबा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी अंकसूचियां उपलब्ध कराकर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देता था। पूछताछ में उसने धोखाधड़ी की बात स्वीकार की है। इस मामले में इससे पहले एक महिला और एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।