एक रात में चार मकानों के टूटे ताले लाखो की चोरी CCTV में कैद हुए चोर 375 किमी का संकल्प पूरा; साष्टांग दंडवत कर मां शारदा के चरणों में पहुंचे सांसद बंटी साहू पार्किंग के नाम पर मनमानी वसूली बस मालिकों ने खोला मोर्चा पंचायत में भ्रष्टाचार का ‘खेल’ जांच की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण मक्का का पैसा नहीं मिला व्यापारी के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा शहर और आसपास के क्षेत्रों में सूने मकानों को निशाना बना रहे चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इमलीखेड़ा स्थित शिव आदित्य रेसीडेंसी में बीती रात चोरों ने धावा बोलते हुए एक साथ चार मकानों के ताले तोड़ दिए। इनमें से एक सूने मकान को खंगालकर चोर नकदी और चांदी के जेवर समेत करीब दो लाख रुपए का माल लेकर फरार हो गए। एक ही रात में चार मकानों के ताले टूटने की घटना से कॉलोनी के रहवासियों में दहशत का माहौल है। सांसद बंटी विवेक साहू ने 14 दिनों में 375 किलोमीटर की धार्मिक पदयात्रा पूरी कर मंगलवार को मैहर स्थित मां शारदा धाम पहुंचकर साष्टांग दंडवत करते हुए दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने संसदीय क्षेत्र प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि शांति एवं अच्छी बारिश की कामना की। पदयात्रा के अंतिम चरण में छिंदवाड़ा पांढुर्णा सहित विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु और कार्यकर्ता भी उनके साथ मां शारदा धाम पहुंचे। सांसद ने पदयात्रा में सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों सामाजिक संगठनों प्रशासन पत्रकारों और सभी सेवाभावियों का आभार व्यक्त किया। यह उनकी छठी धार्मिक पदयात्रा रही। शहर के राजीव गांधी और मानसरोवर बस स्टैंड में पार्किंग शुल्क के नाम पर कथित मनमानी वसूली का मामला सामने आया है। मंगलवार को बस मालिकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नगर निगम के पार्किंग ठेकेदार पर निर्धारित दर से दो से तीन गुना अधिक राशि वसूलने का आरोप लगाया। बस मालिकों के मुताबिक छोटी बस से 30 और बड़ी बस से 40 रुपए शुल्क तय है लेकिन इससे कहीं अधिक रकम ली जा रही है। निजी कारों से भी जबरन शुल्क वसूलने और विरोध करने पर अभद्रता के आरोप लगाए गए हैं। बस मालिकों ने अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाकर ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग की है। जुन्नारदेव जनपद की ग्राम पंचायत गुरूदम में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं में अनियमितता के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सरपंच सचिव रोजगार सहायक और मोबिलाइज़र की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएम आवास के हितग्राही चयन में मनमानी की गई जबकि तालाब नाली और स्ट्रीट लाइट के नाम पर राशि निकलने के बाद भी कई काम अधूरे हैं। तेंदूपत्ता बोनस आदर्श ग्राम योजना और आंगनवाड़ी भवन मरम्मत में भी गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मोहखेड़ क्षेत्र के किसानों ने मक्का व्यापारी पर उपज का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। किसानों के मुताबिक व्यापारी राजा मरकाम पर करीब 25 लाख 47 हजार 848 रुपये का भुगतान बकाया है। आरोप है कि राशि मांगने पर किसानों को धमकी भी दी जा रही है। ब्लॉक मोहखेड़ किसान अध्यक्ष देवकरण पटेल के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने प्रशासन से बकाया भुगतान शीघ्र दिलाने और संबंधित व्यापारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कामगारों की समस्याओं पर इंटक का प्रदर्शन महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन पेंच क्षेत्र में कामगारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को इंटक श्रम संघ ने अध्यक्ष सोहनलाल वाल्मीकि के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर महाप्रबंधक पेंच क्षेत्र को ज्ञापन सौंपा। संघ ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपए के सिविल टेंडर के बावजूद कामगार आवासों की मरम्मत दूषित पेयजल कॉलोनियों की साफ-सफाई और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। सदस्यों के कार्यों में पक्षपात का भी आरोप लगाया गया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। पेंशन के लिए भटक रहे बुजुर्ग चार से छह माह से खातों में नहीं पहुंची राशि शहर के हजारों वृद्ध विधवा और दिव्यांग हितग्राहियों को पिछले चार से छह माह से पेंशन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को बड़ी संख्या में पेंशनधारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। वार्ड 14 के पार्षद आकाश मोखलगाय और वार्ड 29 के पार्षद राहुल मालवीय के नेतृत्व में प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।पार्षदों ने आरोप लगाया कि पेंशन के अभाव में बुजुर्गों को दवाइयों और दैनिक जरूरतों के लिए आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।पार्षदों ने प्रत्येक वार्ड में केवाईसी और जीवित प्रमाण पत्र के लिए ऑपरेटर तैनात करने के साथ लंबित पेंशन का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। वृद्धाश्रम में जैन बंधुओं ने मनाया वात्सल्य महोत्सव बुजुर्गों संग बांटी खुशियां गोधूलि वृद्धाश्रम में जैन बंधुओं ने सर्वोदय अहिंसा की टीम के साथ वात्सल्य महोत्सव मनाया। इस दौरान वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों की कुशलक्षेम पूछी और उन्हें स्वादिष्ट भोजन कराया गया। समाजसेवी शांति सराफ की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में सुनीता जैन राजुल स्वप्निल जैन एवं लाभांश जैन रतन परिवार का सहयोग रहा। नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की शपथ दिलाई। कलेक्टर के सामने पहुंचीं 247 फरियादें अफसरों को त्वरित निराकरण के निर्देश कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से पहुंचे 247 आवेदकों ने कलेक्टर हरेंद्र नारायन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। जमीन सीमांकन अतिक्रमण नक्शा सुधार अनुकंपा नियुक्ति प्रधानमंत्री आवास बिजली-पानी और आर्थिक सहायता से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए।कलेक्टर ने आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कई प्रकरणों को समय-सीमा बैठक में समीक्षा के लिए भी चिन्हांकित किया गया।