Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
12-Jul-2026

मेहंदी से हाथ-पैरों पर लिखा सुसाइड नोट फिर जहर खाकर दी जान 375 किमी की पदयात्रा पूरी कर कल मैहर पहुंचेंगे सांसद घर-घर पहुंची स्वास्थ्य टीम डेंगू के लार्वा का किया नाश 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा 24 घंटे का हरिनाम संकीर्तन संपन्न अच्छी वर्षा की कामना के साथ गूंजे भजन ससुराल की कथित प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने ऐसा कदम उठाया जिसने पुलिस जांच को नया मोड़ दे दिया। मौत से पहले उसने अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी से पूरी आपबीती लिखी और फिर जहरीला पदार्थ खा लिया। अब यही संदेश मामले का सबसे अहम साक्ष्य बन गए हैं।चौरई थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय प्रीति वर्मा ने कथित तौर पर ससुराल की प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने मौत से पहले अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी से संदेश लिखे थे जिनमें पति व ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने इन संदेशों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर उन्हें महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया है। मायके पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी मोहन मर्सकोले ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सांसद बंटी विवेक साहू अपनी 14 दिवसीय 375 किलोमीटर की धार्मिक पदयात्रा के अंतिम चरण में सोमवार को मैहर जिले के घुनवारा से 15 किमी की पदयात्रा कर मां शारदा धाम पहुंचेंगे। मंगलवार सुबह मां शारदा के दर्शन-पूजन कर प्रदेश सहित छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले की सुख-समृद्धि तथा अच्छी वर्षा की कामना करेंगे। रविवार को घुनवारा में सतना सांसद गणेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। जिला मलेरिया कार्यालय की टीम ने वार्ड क्रमांक 29 में डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पार्षद राहुल मालवीय के नेतृत्व में घर-घर जाकर कूलर गमलों और अन्य स्थानों पर जमा पानी की जांच कर लार्वानाशक दवा डाली गई तथा लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक नागरिकों की त्वरित जांच भी की गई। इस्कॉन छिंदवाड़ा द्वारा 16 जुलाई (गुरुवार) को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। रथयात्रा दोपहर 2 बजे गांधीगंज से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूजा लॉन पहुंचेगी जहां शाम 7 बजे महाआरती एवं छप्पन भोग के साथ समापन होगा। इस वर्ष 35 फीट ऊंचा और 22 फीट चौड़ा हाइड्रोलिक ऑटोमैटिक रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन में करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16 अजानिया स्थित माता मंदिर परिसर में मंदिर समिति के तत्वावधान में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन एवं भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। गांव के सभी देवी-देवताओं एवं हनुमानजी के पूजन-अर्चन के बाद हरिनाम सत्ता का शुभारंभ किया गया। आयोजन में विभिन्न भजन मंडलों ने राधे-कृष्ण और हरि नाम के भजनों की प्रस्तुति दी जबकि महिलाओं की भी विशेष सहभागिता रही। समापन पर दही-लाई एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि अच्छी वर्षा और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर यह धार्मिक आयोजन किया गया। सफाई अपनाओ–बीमारी भगाओ अभियान से जुड़े छात्र लिया स्वच्छ शहर का संकल्प नगर निगम के सफाई अपनाओ–बीमारी भगाओ अभियान के तहत अरिहंत इंटरनेशनल एकेडमी में स्वच्छता महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान चेयरमैन संजीव जैन प्राचार्य रविशंकर माथुर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। एआईए कैबिनेट-2026 के प्रतिनिधियों ने भी छिंदवाड़ा को स्वच्छ स्वस्थ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया। ग्राम परतला से एक गाँव–एक हरित अभियान का शुभारंभ वीर मेमोरियल फाउंडेशन ने रविवार को ग्राम परतला से एक गाँव–एक हरित अभियान की शुरुआत की। फाउंडेशन के संस्थापक रविकांत अहिरवार ने बताया कि अभियान के तहत जिले के 10 चयनित गांवों में प्रत्येक घर के सामने फलदार औषधीय और छायादार पौधे लगाए जाएंगे तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित परिवारों को दी जाएगी। 20 जुलाई को विधानसभा का घेराव ओबीसी महासभा ओबीसी महासभा की जिला स्तरीय बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत लागू करने तथा 13 प्रतिशत होल्ड पदों को तत्काल बहाल (अनहोल्ड) करने की मांग को लेकर 20 जुलाई को भोपाल में प्रस्तावित विधानसभा घेराव की तैयारियों पर चर्चा की गई। महासभा ने ओबीसी समाज एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है