Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
10-Jul-2026

CG vo भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सभी प्रकोष्ठों की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना और जनसंपर्क अभियान पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आंतरिक चर्चाएं सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सिर पर बर्फ मुंह में शक्कर और पैरों में चक्र का मंत्र देते हुए शांत स्वभाव मधुर व्यवहार और सक्रिय जनसंपर्क पर जोर दिया। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी। धमतरी जिले के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर विवाद गहरा गया है। सरकारी जमीन पर बने करीब 50 अवैध मकानों और निर्माणों को हटाने की तैयारी के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि 22 एकड़ सरकारी जमीन किसी निजी संस्था को देने की तैयारी की जा रही है। मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। हालांकि धमतरी कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि केवल सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है और किसी निजी संस्था को जमीन नहीं दी जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जांच एवं प्रशासनिक एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी की गई है। प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व विधायक पूर्व महापौर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सुपेला क्षेत्र के एक होटल के कमरे में 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जवाहर नगर निवासी शादाब के रूप में हुई है। वह अपनी 23 वर्षीय महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा था। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला मर्चुरी भेज दिया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस होटल कर्मचारियों और युवती से पूछताछ कर रही है। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कबीरधाम जिले के आगरखरिया रोड के दलदली मुख्य मार्ग पर सड़क धंसने के मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने कहा है कि मामले में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है और सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आगे भी सख्त निगरानी रखी जाएगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बेमेतरा जिले के बेरला मंडी प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस पाठ्य सामग्री और छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ नेवता भोज में हिस्सा लिया और एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।