Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
10-Jul-2026

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में चूक गुजरते काफिले के सामने आए 3 युवक MP में रतलाम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में गुरुवार दोपहर चूक का मामला सामने आया है। 8 लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गडकरी के काफिले के सामने अचानक तीन युवक आ गए। घटना रतलाम जिले के शिवगढ़ ब्रिज के पास की है।केंद्रीय मंत्री के काफिले में शामिल वाहन इन ग्रामीणों के बगल से गुजरते हुए दूसरी लेन से निकल गए। इन गाड़ियों की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी।युवकों ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे हाईवे के दूसरी तरफ बने स्कूल में पढ़ते हैं। गुरुवार को भी वे बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे जिसके लिए वे गाड़ियों को रुकने का इशारा कर सड़क पार कर रहे थे।ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें केंद्रीय मंत्री गडकरी के काफिले के यहां से गुजरने की कोई जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मटर खरीदी में किसानों से 85 लाख की धोखाधड़ी नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में किसानों से मटर खरीदकर भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ 85 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। मामले में एक आरोपी संदीप पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। नाना पटवारी बोले- 3 साल पहले तक ड्रग्स लेता था कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस हिरासत में लेने का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। पार्टी इसे सियासी एंगल देने के मूड में है। शुक्रवार को जीतू और नाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस कार्रवाई को राजनैतिक प्रतिशोध बताया है। इस दौरान नाना पटवारी ने स्वीकार किया कि वे 3 साल पहले तक ड्रग्स का सेवन करते थे लेकिन रिहैब सेंटर में इलाज के बाद उन्होंने नशा पूरी तरह छोड़ दिया है। उन्होंने कहा- मेरी गलती सिर्फ इतनी है कि मैं जीतू का भाई हूं। वहीं जीतू ने कहा- राज्य सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्ष को निशाना बना रही है। नाना का ड्रग तस्करी मामले से कोई संबंध नहीं है फिर भी उन्हें हिरासत में लेकर परेशान किया गया। भाजपा नेता का स्कूटर चोरी नाबालिग को बंधक बनाकर पीटा राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में स्कूटर चोरी के शक में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके हाथ पीछे रस्सी से बांध दिए शर्ट उतरवा दी और चोरी के आरोप में बेरहमी से पीटा।मारपीट के दौरान लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाए जो शुक्रवार को सामने आए। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। वहीं स्कूटर मालिक की शिकायत पर नाबालिग के खिलाफ चोरी का केस भी दर्ज किया गया है। एमपी में कोटे की 25% बारिश पूरी मध्य प्रदेश में कोटे की 25 प्रतिशत यानी 9.4 इंच बारिश हो गई है। भोपाल इंदौर उज्जैन समेत 32 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी गिरा। IMD (मौसम केंद्र) की मानें तो पूरे जुलाई पानी बरसेगा। इससे आंकड़ा और भी बढ़ जाएगा।मौसम विभाग ने 4 दिन तक प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हलकी बारिश का अनुमान जताया है। पन्ना और सतना जिले में भारी बारिश का अलर्ट है। 24 घंटे के दौरान यहां 4 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है।