Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
10-Jul-2026

1. शेयर बाजार में जोरदार तेजी सेंसेक्स 700 अंक उछला घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूत शुरुआत की। सेंसेक्स करीब 700 अंकों की बढ़त के साथ 77500 के स्तर पर कारोबार करता दिखा जबकि निफ्टी 200 अंक चढ़कर 24150 पर पहुंच गया। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली। वैश्विक संकेतों और निवेशकों की मजबूत खरीदारी से बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। 2. SBI फंड्स लाएगा 2026 का सबसे बड़ा IPO भारतीय शेयर बाजार में इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ आने जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सहायक कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर दिया है। कंपनी 14 जुलाई से खुलने वाले इस आईपीओ के जरिए 11693 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इश्यू का प्राइस बैंड 545 से 574 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह 2026 के सबसे बड़े सार्वजनिक निर्गमों में शामिल होगा। 3. BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन बिना नेटवर्क भी होगी कॉल सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भारत में नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है जिसकी कीमत टैक्स सहित 1 लाख 34 हजार 166 रुपये रखी गई है। यह फोन बिना सिम और मोबाइल नेटवर्क के सीधे सैटेलाइट के जरिए वॉयस कॉल करने में सक्षम है। खास बात यह है कि दूर-दराज और नेटवर्क विहीन इलाकों में भी यह फोन काम करेगा। इसमें इमरजेंसी के लिए SOS सपोर्ट भी दिया गया है। हालांकि इस फोन को खरीदने के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी होगी। 4. एयर इंडिया बनी दुनिया की चौथी सबसे समयनिष्ठ एयरलाइन टाटा ग्रुप की एयर इंडिया ने समय पर उड़ानों के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एविएशन एनालिटिक्स फर्म सिरियम की जून 2026 रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया दुनिया की चौथी सबसे पंक्चुअल एयरलाइन बन गई है। जून महीने में एयर इंडिया की 86.85 प्रतिशत उड़ानें तय समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचीं। इस दौरान एयरलाइन ने 15135 उड़ानों का संचालन किया और समयपालन के मामले में सिंगापुर एयरलाइंस तथा एमिरेट्स जैसी प्रमुख एयरलाइंस को पीछे छोड़ दिया।