Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
09-Jul-2026

बाढ़ में 3 हजार LPG सिलेंडर बहे महाराष्ट्र के रायगढ़ में बारिश के बाद 3 हजार LPG सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। पनवेल के LPG बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ का पानी घुसने के बाद सिलेंडर बहे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कहीं सिलेंडर मिले तो उसे न छुएं और न ही घर ले जाएं। मध्य प्रदेश में बुधवार को 27 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा दमोह में 1.75 इंच बारिश दर्ज की गई। खरगोन में रूपारेल नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया। मोदी बोले- भारत-ऑस्ट्रेलिया का साथ बढ़ना जरूरी पीएम मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया CEO फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने भविष्य की मजबूत साझेदारी की नींव रखी है।पीएम ने कहा कि दुनिया इस समय अनिश्चितता सप्लाई चेन में रुकावट और ऊर्जा संकट से जूझ रही है। ऐसे समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया का भरोसेमंद पार्टनर के रूप में साथ आगे बढ़ना जरूरी है। 2027 में NEET परीक्षा 6 दिन चलेगी कम्प्यूटर बेस्ड होगी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2027 में कम से कम छह दिन चलेगी। यह पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी। परीक्षा के लिए देश भर में 1 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। NEET पेपर लीक विवाद के बाद यह बदलाव किए जा रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) हर साल मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए NEET आयोजित करता है। अभी तक यह परीक्षा पेन-पेपर मोड में होती रही है। यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर 13kg सोना9kg चांदी मिली यूपी में रिटायर्ड सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित घर पर विजिलेंस ने छापा मारा। करीब 26 घंटे चली छापेमारी में ललित कुमार के लखनऊ आवास से 13 किलो सोना 9 किलो चांदी और हीरे के आभूषण बरामद किए हैं। जिनकी कीमत 20 करोड़ रुपए आंकी गई है। अमेरिका ने ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की अमेरिका ने बुधवार देर रात ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की। हमलों में बुशहर चाबहार बंदर अब्बास सीरिक और कोनारक समेत कई शहरों में सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि कार्रवाई का मकसद होर्मुज में ईरान की क्षमता को कमजोर करना है।हमलों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा वे हर बार हम पर हमला करेंगे तो हम 20 गुना जवाब देंगे। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान समझौता चाहता है लेकिन उसे इस बात पर भरोसा नहीं कि तेहरान समझौते का पालन करेगा।