पहली ही बारिश में बह गई मनरेगा की पुलिया दो हिस्सों में बंटा गांव तेज रफ्तार कार का कहर मासूम सहित 15 से ज्यादा लोगों को रौंदा सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी भोपाल की विशेष टीम ने किया ऑडिट डेंगू की दस्तक 670 घरों के सर्वे में 91 घरों पर मिला एडीज मच्छर का लार्वा 230 फीट ऊंचे टावर से सुरक्षित उतारा गया युवक जिले के मोहखेड़ विकासखंड के ग्राम कलकोट में मनरेगा के तहत वर्ष 2020 में बनी पुलिया पहली ही तेज बारिश का बहाव नहीं झेल सकी। पुलिया का एक हिस्सा बह जाने से गांव दो हिस्सों में बंट गया है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। स्कूली बच्चों मरीजों और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 12 से 13 लाख रुपये की लागत से बनी पुलिया में निर्माण के दौरान भारी अनियमितता और घटिया गुणवत्ता बरती गई जिसके कारण यह इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच दोषियों पर कार्रवाई और नई पुलिया के तत्काल निर्माण की मांग की है। जनपद पंचायत मोहखेड़ के सीईओ डी.के. कर्पे ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की बात कही है सौसर के पीपला नारायणवार बस स्टैंड पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार तवेरा अनियंत्रित होकर बजरंग होटल के सामने बैठे यात्रियों में जा घुसी। हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें डेढ़ वर्षीय मासूम भी शामिल है। चार घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नागपुर रेफर किया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन चालक नशे की हालत में था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से बुधवार को भोपाल से पहुंची विशेषज्ञ टीम ने शहर में सड़क सुरक्षा ऑडिट किया। कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश पर टीम ने शास्त्री चौराहा खजरी चौराहा और परासिया मार्ग का निरीक्षण कर यातायात सुधार व मेडियन गैप बंद करने के संबंध में तकनीकी सुझाव तैयार किए। पुलिस यातायात शाखा द्वारा चिन्हित उन रेड स्पॉट्स का भी निरीक्षण किया गया जहां दो या अधिक लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। इस दौरान सड़क विकास निगम और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। शहर में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 12 दलों के माध्यम से वार्ड क्रमांक 18 23 25 29 40 और 44 में 670 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 91 घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिला जिसे मौके पर ही लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया। सर्वाधिक 41 घरों में लार्वा राजेंद्र नगर वार्ड में मिला। स्वास्थ्य विभाग ने ने नागरिकों से कूलर टंकियों टायर व अन्य जल पात्रों की नियमित सफाई करने पानी जमा न होने देने तथा डेंगू के लक्षण दिखने पर तत्काल जांच व उपचार कराने की अपील की है। पांढुर्णा के तीन शेर चौक स्थित बीएसएनएल कार्यालय के पीछे बने 230 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े व्यक्ति को बुधवार शाम करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पांढुर्णा पुलिस भोपाल फायर सेफ्टी और नागपुर फायर सेफ्टी की संयुक्त टीम ने ड्रोन की मदद से स्थिति का आकलन करने के बाद अभियान शुरू किया। चार सदस्यीय टीम रस्सियों के सहारे टावर पर चढ़ी और काफी मशक्कत के बाद शाम करीब 6 बजे व्यक्ति को सुरक्षित नीचे ले आई। पुलिस ने उसकी पहचान पश्चिम बंगाल निवासी 55 वर्षीय अंबुज दिगर के रूप में की है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आयुष्मान और पीएम राहत योजना पर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण मेडिकल कॉलेज में कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत एवं पीएम राहत योजना पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों नर्सिंग स्टाफ आयुष्मान मित्रों और संबंधित अधिकारियों को दोनों योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन समयबद्ध दस्तावेजीकरण और विभागीय समन्वय की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने के लिए सभी विभागों को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। मैहर धाम की ओर बढ़ते कदम कटनी जिले में कल प्रवेश करेंगे सांसद छिंदवाड़ा से मैहर तक निकली 14 दिवसीय 375 किमी धार्मिक पदयात्रा के तहत सांसद बंटी विवेक साहू ने आठ दिनों में छिंदवाड़ा सिवनी और जबलपुर जिलों की 242 किमी यात्रा पूरी कर ली है। गुरुवार को वे कटनी जिले में प्रवेश करेंगे। मैहर पहुंचने से पहले अंतिम पांच दिनों में 133 किमी की पदयात्रा पूरी की जाएगी। जबलपुर में भाजपा पदाधिकारियों समाजसेवियों और आमजन ने सांसद का भव्य स्वागत किया। पेयजल संकट सीएम हेल्पलाइन और लंबित मामलों पर कलेक्टर सख्त पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में पेयजल व्यवस्था सीएम हेल्पलाइन जनकल्याणकारी योजनाओं और लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने बड़चिचोली मरकावाड़ा और कालापाठा में पेयजल संकट का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में कन्हान नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई श्रम मानधन योजना में अधिक पंजीयन लंबित भुगतान पुलिया निर्माण और संबल योजना के प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। 9 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन अटल नगरीय निकाय अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के नेतृत्व में नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समय पर वेतन भुगतान नियमितीकरण पदोन्नति एनपीएस-जीपीएफ जमा कराने ठेका कर्मचारियों को ईपीएफ सुविधा तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान सहित विभिन्न कर्मचारी हितैषी मांगें शामिल हैं रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की तैयारी तेज स्थल पर हुई तकनीकी मैपिंग पांढुर्णा के अमरावती मार्ग स्थित नागपुर-आमला रेलखंड की रेलवे क्रॉसिंग क्रमांक-269 पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग (सेतु) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को विभागीय अधिकारियों और तकनीकी टीम ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर स्वीकृत नक्शे के अनुसार भौतिक सत्यापन एवं आधुनिक उपकरणों से मैपिंग की। इस दौरान ओवरब्रिज के पिलरों और एप्रोच रोड के लिए चिन्हांकन भी किया गया। प्रभारी आरटीओ के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन फूंका पुतला जिले के प्रभारी आरटीओ अधिकारी अनुराग शुक्ला की कार्यप्रणाली को लेकर जिला कांग्रेस दल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला प्रभारी राकेश मरकाम ने कहा कि पिछले 15 माह से स्थायी आरटीओ नहीं होने का लाभ उठाकर प्रभारी अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। ज्ञापन में महिलाओं व छात्राओं को अनावश्यक रूप से कार्यालय बुलाने वाहन संबंधी कार्यों में बेवजह आपत्तियां लगाकर फाइलें लंबित रखने फिटनेस ड्राइविंग लाइसेंस और चेकिंग के नाम पर वाहन चालकों को परेशान करने तथा अतिरिक्त राशि वसूले जाने के आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस ने प्रभारी आरटीओ को तत्काल हटाकर जिले में स्थायी आरटीओ की नियुक्ति की मांग की है