Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
24-Jun-2026

**1. एक हफ्ते में 33.13 लाख करोड़ रुपये घटी इलॉन मस्क की नेटवर्थ** दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के कुछ ही दिनों बाद इलॉन मस्क की संपत्ति में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। उनकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में 16 प्रतिशत की गिरावट के चलते उनकी नेटवर्थ केवल एक सप्ताह में करीब 350 अरब डॉलर यानी 33.13 लाख करोड़ रुपये घट गई। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार मस्क की कुल संपत्ति 1.45 ट्रिलियन डॉलर से घटकर 1.1 ट्रिलियन डॉलर रह गई है। यह गिरावट दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लैरी पेज की कुल संपत्ति से भी अधिक है। **2. शेयर बाजार में शानदार तेजी सेंसेक्स 750 अंक उछला** बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स करीब 750 अंकों की बढ़त के साथ 76950 के स्तर पर कारोबार करता दिखा जबकि निफ्टी लगभग 200 अंक चढ़कर 24000 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में फार्मा और आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी देखने को मिली। टेक महिंद्रा इंफोसिस पावर ग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 3 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। **3. अडाणी ग्रुप का 1.53 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश** अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने समूह की 34वीं वार्षिक आम बैठक में भविष्य की विकास रणनीति पेश करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2026 में ग्रुप ने 1.53 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड पूंजीगत निवेश किया है जो किसी भी भारतीय कॉर्पोरेट द्वारा अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। इस वर्ष की एजीएम की थीम एक्सेलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लेवरेजिंग इंटेलिजेंस रखी गई। वहीं मॉर्गन स्टेनली ने अडाणी समूह के शेयरों के लिए 3638 रुपये का लक्ष्य मूल्य तय किया है। गौतम अडाणी ने कहा कि भारत का भविष्य इंतजार नहीं कर सकता और देश को तेज़ी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना होगा। **4. सात दिन बाद भारत में फिर शुरू हुई टेलीग्राम सेवा** नीट परीक्षा के पेपर लीक और फर्जी प्रश्नपत्रों के प्रसार के बाद अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम सात दिन बाद भारत में फिर से चालू हो गया है। 21 जून को री-एग्जाम के बाद सरकार ने प्रतिबंध समाप्त कर दिया जिसके बाद ऐप दोबारा गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो गया। हालांकि शुरुआती घंटों में कई यूजर्स को डाउनलोड साइन-अप और चैट एक्सेस में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कंपनी ने मंगलवार देर रात सभी सेवाओं के सामान्य रूप से बहाल होने की पुष्टि की। **5. दवा उद्योग के लिए चीन पर 65 प्रतिशत निर्भर भारत** नीति आयोग की ट्रेड वॉच क्वार्टरली रिपोर्ट के अनुसार भारत दवाओं के निर्माण में उपयोग होने वाले लगभग 65 प्रतिशत कच्चे माल के लिए चीन पर निर्भर है। आयोग ने चेतावनी दी है कि किसी एक देश पर अत्यधिक निर्भरता भविष्य में जोखिम पैदा कर सकती है। आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने कहा कि ऊर्जा और दवा क्षेत्र में आपूर्ति के स्रोतों में विविधता लाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देकर उस पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं।