Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
16-Jun-2026

भोजशाला पहुंचीं केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार सुबह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर पहुंचे। दोनों नेताओं ने यहां मां वाग्देवी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और आरती में शामिल हुए। भोजशाला में प्रत्येक मंगलवार को होने वाले नियमित धार्मिक कार्यक्रम के तहत यह आयोजन हुआ। मां वाग्देवी के दर्शन और पूजन के बाद दोनों नेताओं ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके अलावा उन्होंने सरस्वती वंदना में भी अपनी सहभागिता दर्ज की। अवैध कालोनियों की रजिस्ट्री रोकने का कलेक्टरों को अधिकार नहीं अवैध कालोनी के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री पर प्रतिबंध लगाने वाले कलेक्टरों के अधिकारों पर शासन ने कैंची चलाई है। कलेक्टरों से कहा गया है कि अवैध कालोनी में रजिस्ट्री रोकने का निर्णय कलेक्टर नहीं ले सकते उनकी जिम्मेदारी सिर्फ अवैध कालोनी अधिनियम में तय प्रावधानों के आधार पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई करने तक ही सीमित है। रजिस्ट्री पर बिना सक्षम अधिकारी और स्पष्ट न्यायिक और अर्द्धन्यायिक आदेश के बिना प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता। इन स्थितियों के बगैर खरीदी बिक्री पर रोक संबंधी आदेश लीगली वैध नहीं है। वाणिज्यिक कर विभाग ने कलेक्टरों से कहा है कि जहां तक रजिस्ट्री का प्रश्न है तो दस्तावेज का पंजीयन स्वत्व का प्रमाण नहीं बल्कि पक्षकारों के बीच लिखा पढ़ी के संबंध में मात्र सार्वजनिक साक्ष्य बनाता है। सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को लिखे पत्र में कहा गया है कि जिला स्तर पर अवैध कालोनाइजेशन के आधार पर कुछ भूमि की खरीदी बिक्री पर रोक लगाने के साथ उनसे संबंधित दस्तावेज की रजिस्ट्री पर प्रशासकीय रूप से या तो अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाया गया है या अनापत्ति प्रमाण पत्र या अनुमति पत्र की जानकारी मांगी जा रही है। मप्र समेत 4 राज्यों में भारी मांग आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा में अपने विशाल आकार और अनोखे स्वाद के लिए विश्वप्रसिद्ध नूरजहां आम की फसल पककर तैयार हो चुकी है। इस सीजन में अनुकूल मौसम के कारण फल का अधिकतम वजन तीन किलोग्राम तक दर्ज किया गया है जो रिकॉर्ड 3500 रुपये में बिका। बता दें कि पिछले साल साढ़े तीन किलो का आम 3800 रुपए में बिका था। क्षेत्र के किसान शिवराज जादव और भारतसिंह जादव के बगीचों में इस बार केवल 300 फलों का सीमित उत्पादन हुआ है। आकार में बेजोड़ होने के कारण इस आम को खरीदने के लिए मप्र के अलावा गुजरात महाराष्ट्र और राजस्थान के शौकीनों ने एडवांस बुकिंग कराई थी। बगीचे के मालिकों ने फसल की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से 10 गार्ड तैनात किए थे। मूल रूप से अफ़गानी नस्ल के इस आम की कलम को वर्ष 1965 में गुजरात से लाकर कट्ठीवाड़ा की विशेष आबोहवा और मिट्टी में कड़े परिश्रम से तैयार किया गया है। MP-CG के एकमात्र यहूदी कब्रिस्तान पर भू-माफिया की नजर जबलपुर में यहूदियों के कब्रिस्तान पर भू-माफिया की नजर है। करीब 100 साल पहले ब्रिटिश सरकार ने रानीताल श्मशान घाट के पास यहूदियों को बसाया था। कब्रिस्तान के लिए 5 हजार वर्ग फीट जमीन भी दी थी। उस वक्त यहां 200 परिवार रहा करते थे लेकिन आजादी के बाद ज्यादातर यहूदी इजराइल जाकर बस गए। अब शहर में इनके केवल 4 परिवार ही बचे हैं। उनका कहना है कि यहां मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का एकमात्र कब्रिस्तान है। इसकी जमीन पर भू-माफिया अवैध कब्जा करना चाह रहा है। 3 पीढ़ियों से दफन पूर्वजों की कब्रों के ताबूत तोड़ दिए गए। कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल टूट चुकी है। गेट भी चोरी हो गया है.. इसकी जानकारी तब लगी जब एक बुजुर्ग कब्रिस्तान पहुंचे। उन्होंने मामला एसडीएम कोर्ट में लगाया। फैसला यहूदियों के पक्ष में आया तो भू-माफिया जिला कोर्ट पहुंच गए। हालांकि वहां भी फैसला बरकरार रखा गया। जिस व्यक्ति पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है उसका कहना है कि यह पैतृक जमीन है। कब्रिस्तान की जमीन पर तो बस्ती बसी है। उसने हाईकोर्ट में 3 जून 2026 को याचिका दायर कर दी है। MP में 18-19 जून को मानसून की एंट्री संभव जून महीने की बारिश में मध्य प्रदेश के इंदौर जबलपुर-उज्जैन समेत 35 जिले पिछड़ गए हैं। यहां आंकड़ा माइनस में है। 1 जून से अब तक ओवरऑल 29 प्रतिशत पानी कम गिरा है। IMD (मौसम केंद्र) के अनुसार यह पानी प्री-मानसून के दौरान बरसा है। 18-19 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून एमपी में दस्तक दे सकता है। इसके बाद आंकड़ा भी बढ़ जाएगा। प्री-मानसूनी एक्टिविटी के चलते मंगलवार को 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। जिन जिलों में अलर्ट है उनमें भोपाल ग्वालियर श्योपुर मुरैना भिंड दतिया शिवपुरी गुना अशोकनगर विदिशा देवास सीहोर खंडवा बुरहानपुर हरदा बैतूल नर्मदापुरम रायसेन सागर नरसिंहपुर छिंदवाड़ा पांढुर्णा सिवनी बालाघाट मंडला डिंडौरी अनूपपुर निवाड़ी टीकमगढ़ छतरपुर और पन्ना शामिल हैं।