Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
15-Jun-2026

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर केस से जुड़े कथित ऑडियो विवाद में पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. देहरादून पुलिस ने यह कार्रवाई उस मामले में की है जिसमें एक ऑडियो क्लिप के जरिए एक बीजेपी नेता का नाम अंकिता भंडारी हत्याकांड से जोड़ने का आरोप लगा था. पुलिस के मुताबिक डालनवाला थाना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के बुग्गावाला इलाके से सुरेश राठौर को हिरासत में लिया। एसएसपी देहरादून ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी महीने में दुष्यंत कुमार गौतम द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में यह गिरफ्तारी की गई है। एसएसपी ने आगे बताया कि आज सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द ही सख्त और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह नगर खटीमा प्रवास के दौरान सोमवार प्रातः खटीमा क्षेत्र के नगला तराई स्थित माता पूर्णागिरि मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और संरक्षण हमारी संस्कृति एवं आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ-साथ प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध राज्य है। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण हरित विकास और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लगातार ही कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर नव निर्मित विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया तथा रामलीला मैदान में आयोजित जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से कुल ₹110.55 करोड़ लागत की 19 विकास योजनाओं की सौगात दी जिनमें 14 योजनाओं का शिलान्यास तथा 5 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि शिलान्यास की प्रमुख योजनाओं में सिंगटाली में गंगा नदी पर सेतु निर्माण कोटा-देवप्रयाग से व्यासघाट मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं से सड़क संपर्क पर्यटन शिक्षा खेल सिंचाई और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यापक सुधार होगा तथा स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सरोवर नगरी नैनीताल के विश्व प्रसिद्ध माँ नैना देवी मंदिर का स्थापना दिवस बडी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सैकड़ो की संख्या में सुबह से भक्त जनों ने माँ नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान एक सप्ताह तक भागवत कथा का कार्यक्रम भी किया जा रहा है। जो कि 23 जून तक जारी रहेगा। जो कि विशाल भंडारे के साथ समापन हो जायेगा। वहीं सरोवर नगरी के पाषण देवी मंदिर में भी बाबा नीम करौली महाराज स्थापना दिवस बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है यहां भी महाराज की प्रसादी मालपुआ आदि भक्तों को प्रसाद के रूप में दिए जाते हैं। पाषण देवी मंदिर के अलावा हनुमान गढ़ में भी नीम करौली महाराज की पूजा अर्चना कर सुंदर कांड का आयोजन किया जा रहा है। वही नैनीताल से लगभग 15 किलोमीटर दूर विश्व प्रसिद्ध कैची धाम नीम करौली महाराज मंदिर में देर रात से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा महिला मोर्चा ने आगामी चुनाव को देखते हुए कमर कस ली है। रविवार को देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें चुनावी रणनीति और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले सभी जिलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद हर मंडल में कार्यक्रम कराने के लिए एक महिला संयोजक नियुक्त की जाएगी। 15 अगस्त तक सभी मंडलों में कार्यक्रम पूरे कर लिए जाएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा के नगला तराई स्थित अपने खेत में माता जी के साथ कृषि कार्यों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने खेत की जुताई और खाद डालने का कार्य किया तथा किसानों के परिश्रम समर्पण और संघर्ष को करीब से महसूस किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेतों में काम करते हुए जीवन के पुराने संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायी दिनों की यादें ताजा हो गईं। उन्होंने किसानों को देश की खाद्य सुरक्षा का आधार बताते हुए कहा कि अन्नदाता न केवल राष्ट्र का पेट भरते हैं बल्कि भारतीय संस्कृति परंपराओं और ग्रामीण मूल्यों के भी सच्चे संवाहक हैं। उन्होंने किसानों के राष्ट्र निर्माण में योगदान तपस्या और समर्पण को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रामनगर में सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हाल-चाल जानने के साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री के सामने अस्पताल में भर्ती मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सहमति जताते हुए कोई शिकायत नहीं की तो वही स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अस्पताल के टॉयलेटों का भी निरीक्षण करने के साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि जैसी व्यवस्था आज उन्हें इस अस्पताल की मिली है भविष्य में भी इसी प्रकार यदि व्यवस्थाएं दुरुस्त रहेंगे तो मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी