Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
13-Jun-2026

आगामी वर्षा ऋतु के मद्देनजर मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिला चिकित्सालय विक्टोरिया अस्पताल अलर्ट मोड पर आ गया है। बारिश के मौसम में सर्पदंश और डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने दवाओं और इंजेक्शनों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया है। सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी ने बताया कि अस्पताल की 24 घंटे संचालित आपातकालीन सेवा में एंटी रेबीज वैक्सीन और एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगातार उपलब्ध रहेंगे। वर्तमान में अस्पताल में रोजाना औसतन 100 मरीजों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने और मरीजों को त्वरित उपचार देने के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह मुस्तैद है। जबलपुर । सिविल न्यायालय के आदेश के परिपालन में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने घमापुर क्षेत्र के कांचघर झंडा चौक स्थित एक दुकान को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर पीड़ित परिवार को सौंप दिया है। आवेदक रमेश चौधरी द्वारा दायर वाद पर फैसला सुनाते हुए न्यायालय ने कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद राजस्व विभाग नगर निगम और घमापुर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शांतिपूर्ण तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। घमापुर थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि अदालती निर्देशों के तहत यह संयुक्त कार्रवाई की गई है। इस दौरान पीड़ित पक्ष की कला चौधरी ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने पहले उनकी दुकान का ताला तोड़कर जबरन कब्जा किया था और अब दुकान में रखा करीब दो लाख रुपये का सामान भी गायब है। फिलहाल लंबे समय बाद मिले इस न्याय से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है। जबलपुर । रानी अवंती बाई वार्ड में खुले बिजली के तार की चपेट में आने से ७ वर्षीय मासूम की मौत के मामले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और वार्डवासियों ने बिजली विभाग के कार्यालय पर जंगी धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर गंभीर लापरवाही और संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में खुले तारों की शिकायत कई बार की गई थी लेकिन समय पर मेंटेनेंस न होने के कारण एक मासूम की जान चली गई। घटना के बाद भी अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिवार की सुध न लेने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। कांग्रेस कैंट ब्लॉक अध्यक्ष पवन कनोजिया और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस घटना के जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए। कांग्रेसियों का कहना है कि हमारी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी । जबलपुर: पीटीएस एसएएफ 6वीं वाहिनी जबलपुर में शुक्रवार को 101वें बुनियादी प्रशिक्षण बैच का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर मध्य प्रदेश की 21 विभिन्न बटालियनों से आए 221 नव प्रशिक्षित आरक्षकों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रमोद वर्मा ने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि यह संस्थान पुलिस को अनुशासित जवान सौंपने में अहम भूमिका निभा रहा है। कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि वर्ष 1942 में स्थापित इस ऐतिहासिक वाहिनी से अब तक 100 बैच पास आउट हो चुके हैं। इस कड़े प्रशिक्षण के दौरान जवानों को कानून वीआईपी सुरक्षा ड्रिल फायरिंग और आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक गुर सिखाए गए हैं। कार्यक्रम में डीआईजी अतुल सिंह डिप्टी कमांडेंट आशुतोष मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जवानों के परिजन मौजूद रहे। बरेला में दिल दहला देने वाला हादसा: डंपर ने कार को आधा किमी तक घसीटा जिंदा जले दो लोग जबलपुर: बरेला थाना क्षेत्र के शारदा मंदिर के पास एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में दो लोगों की कार में जिंदा जलकर मौत हो गई। यहाँ एक तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने कार को टक्कर मारने के बाद करीब आधा किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा जिससे कार डंपर के नीचे फंस गई और आगे खड़े एक वाहन से टकराते ही उसमें भीषण आग लग गई। कार सवार दोनों लोग वाहन के भीतर फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल बरेला पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जबलपुर । ओमती थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टॉप पर अचानक गिरे एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय दुकानदारों की सूचना पर पहुँचे ओमती थाने के एएसआई बी.आर. चौधरी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 55 से 60 वर्ष के बीच है और हुलिए से वह मुस्लिम प्रतीत हो रहा है। फिलहाल बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है और न ही यह पता चल सका है कि वह कहाँ का रहने वाला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और तकनीकी साक्ष्यों व आस-पास के थानों की मदद से अज्ञात शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जबलपुर । मझौली थाना क्षेत्र में एक युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग और शादी से इनकार के बाद दो परिवार आमने-सामने आ गए जिससे इलाके में भारी तनाव फैल गया। दरअसल युवती द्वारा शादी से मना करने और उसकी दूसरी जगह शादी तय होने पर युवक ने उसके मोबाइल पर कुछ मैसेज भेजे थे जिससे आक्रोशित होकर सराफ और तिवारी परिवार के लोग सड़क पर उतर आए। दोनों पक्षों के बीच बेसबॉल और लाठी-डंडे चले और उपद्रवियों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडाते पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। जबलपुर एसपी सम्पत उपाध्याय ने बताया कि इस खूनी संघर्ष को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज की है। दोनों तरफ से करीब 16 लोगों पर बलवा और मारपीट की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है