#MeenakshiNatarajan #RajyaSabhaElection #UmangSinghar #Congress #BJP #MadhyaPradeshPolitics #ElectionCommission #PoliticalControversy #MPNews #BreakingNews #CongressVsBJP #RajyaSabha2026 मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना बीजेपी की राजनैतिक स्क्रिप्ट। बोले - उमंग सिंघार भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत में उस वक्त उबाल आ गया जब कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया गया। इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे बीजेपी की लिखी हुई राजनैतिक स्क्रिप्ट बताया है। सिंघार का आरोप है कि रिटर्निंग ऑफिसर (RO) ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए बिना किसी ठोस कानूनी आधार के यह फैसला लिया जबकि नटराजन पर कोई केस दर्ज ही नहीं है। इस तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस का एक उच्च स्तरीय डेलिगेशन तत्काल केंद्रीय चुनाव आयोग पहुंचा। सिंघार ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना है और इस पर विचार करने के लिए दो घंटे का समय मांगा है। कांग्रेस को उम्मीद है कि चुनाव आयोग नियमों के तहत सख्त हस्तक्षेप करेगा और न्याय होगा।