Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
09-Jun-2026

केसरी नंदन हनुमान मंदिर से नारियल हटाने के आदेश का विरोध: श्रद्धालुओं ने कलेक्ट्रेड गेट पर किया हनुमान चालीसा का पाठ बिलिंकिट गोदाम पहले गलती करो फिर भर दो पेनाल्टी बहू ने सास ससूर को बनाया बंधक साथियों संग ले गई सोना-चांदी आदानी पावर प्लांट और छिंदवाड़ा प्लस में जल्द उद्योग शुरू हों सांसद बंटी साहू ने मुख्यमंत्री से की मांग राजस्व रिकॉर्ड की गड़बड़ियों से परेशान ग्रामीण पहुंचे जनसुनवाई में शहर के तिलक मार्केट में स्थित प्रसिद्ध श्री केसरी नंदन (नारियल वाले) हनुमान मंदिर परिसर की दीवारों पर श्रद्धालुओं द्वारा मन्नत के रूप में बांधे गए नारियलों को हटाने के प्रशासनिक आदेश के विरोध में आज मंदिर ट्रस्ट और भारी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं का आक्रोश फूट पड़ा अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) द्वारा जारी इस आदेश के विरोध में मंगलवार को समस्त श्रद्धालुओं ट्रस्ट के सदस्यों और धार्मिक संगठनों ने सैकड़ों की संख्या में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा इस दौरान विरोध दर्ज कराते हुए आक्रोशित श्रद्धालुओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य गेट के सामने बैठकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रशासन से इस आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की । शहर के सत्कार कम्पाउण्ड में बन रहे बिलकिंट गोदाम के निर्माण का मामला मंगलवार को नगर निगम में उलझ गया है। एक दिन पहले इस नियम विरूद्ध निर्माण को तोड़ने की बात की जा रही थी दूसरे दिन अब जितेश के बाद राहुल अग्रवाल को भी नोटिस देने की जा रही है।एक दिन पहले बिलकिंट भवन मामले में यह सामने आया था कि सत्कार कम्पाउण्ड में आवासीय परिसर की इस जमीन का व्यवसायिक इस्तेमाल नियम विरूद्ध तरीके से किया गया है। जेआर इंफ्रा के मालिक राहुल अग्रवाल छोटे भाई जितेश अग्रवाल द्वारा शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गोदाम का निर्माण कराया गया है। इसमें गोदाम तैयार करने ना तो टीएनसीपी की एनओसी ली गई और ना ही नक्शा पास कराया गया है। इस पर क्षेत्रीय नागरिकों ने भी कड़ी आपत्तियां लेते हुए विरोध दर्ज कराया है। इस मामले में निगम आयुक्त सीपी राय ने गोदाम तोड़ने के आदेश दिए थे। दूसरे दिन नगर निगम में इस मामले को उलझा दिया गया। पहले जितेश अग्रवाल अब राहुल अग्रवाल को नोटिस देने की बात कहीं जा रही है। इससे साफ है कि निगम इस मामले का बचाव करते नजर आ रहा है मोहखेड़ थाने की उमरानाला चौकी के ग्राम गोरेघाट में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव की एक महिला ने अपनी बहू पर साथियों के साथ मिलकर सास को बंधक बनाने मारपीट करने तथा घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। मामले में पीडि़त परिवार ने मंगलवार को पुलिस जनसुनवाई में एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पीडि़ता निर्मला साहू (48) पति पतिराम साहू निवासी गोरेघाट ने बताया कि 20 अप्रैल की दोपहर करीब 11 बजे उनकी बहू रेणुका साहू दो पुरुषों और दो महिलाओं के साथ उनके घर पहुंची थी। आरोप है कि सभी ने मिलकर पहले उन्हें और उनके पति को बंधक बना लिया तथा उनके साथ मारपीट की। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर चले गए। भोपाल प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर चौंसरा में आदानी कंपनी को आवंटित 1200 एकड़ भूमि और सौंसर स्थित छिंदवाड़ा प्लस परियोजना में जल्द उद्योग स्थापित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा अन्यथा किसानों की भूमि वापस करने पर विचार किया जाए।सांसद ने छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने का भी आग्रह किया। इसके अलावा कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना से पांढुर्णा में कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि महाविद्यालय तथा आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह से जनजातीय छात्रावासों व स्कूलों के विकास को लेकर चर्चा की। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से संगठन और दोनों जिलों के विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री समेत सभी नेताओं ने सहयोग का आश्वासन दिया। अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से मची सनसनी शहर के चंदन गांव स्थित बोदरी पुल के पास एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले दो दिनों से इलाके में दुर्गंध आ रही थी जिसके बाद संदेह होने पर डायल-112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान नदी किनारे शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मरचुरी भिजवाया है। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। मंगलवार को जनसुनवाई में हर्रई तहसील के ग्राम सुरला और पीपरढाना के ग्रामीणों ने राजस्व अभिलेखों एवं नक्शों में हुई कथित गड़बड़ियों की शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016-17 में दोनों गांवों को स्वतंत्र राजस्व ग्राम घोषित किए जाने के दौरान रिकॉर्ड में कई त्रुटियां हो गईं जिससे किसानों की पुश्तैनी जमीनों के स्वामित्व को लेकर विवाद उत्पन्न हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गलत प्रविष्टियों के कारण किसानों को न्यायालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर से राजस्व रिकॉर्ड और नक्शों की पुनः जांच कर मौके पर सत्यापन कराने तथा वास्तविक स्थिति के अनुसार सुधार के आदेश जारी करने की मांग की है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी विवाद जारी कॉलोनीवासियों ने सौंपा ज्ञापन शहर के वार्ड क्रमांक 01 राधाकृष्ण वार्ड विजयनगर (बर्रा परतला) के रहवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अनंत कुमार राय निरंजन राय एवं रेवाराम राय पर प्लॉट मकान और जमीनों पर अवैध कब्जे का प्रयास करने तथा लोगों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार संबंधित भूमि विवाद का मामला वर्तमान में जिला न्यायालय में विचाराधीन है और पूर्व में हाईकोर्ट जबलपुर द्वारा कमिश्नर के आदेश को निरस्त करते हुए निवासियों के पक्ष में राहत दी जा चुकी है।रहवासियों का आरोप है कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद पिछले एक सप्ताह से आरोपी पक्ष अपने साथियों के भूमि पर पहुंचकर दबाव बना रहा हैगाली-गलौज कर रहा है तथा लोगों को बेदखल करने की धमकियां दे रहा है।रहवासियों ने कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने तथा अनंत राय उनके भाइयों और सहयोगियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य स्वच्छता और शिक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विद्यार्थियों की शिक्षा स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी विद्यालयों में प्रवेश लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के निर्देश दिए। रेत माफियाओं के आगे बेबस खनिज अमला! पकड़ाई ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच रास्ते से लेकर भागा चालक शिवपुरी थाना क्षेत्र के लोहंगी गांव में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग की टीम ने रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा लेकिन चालक बीच रास्ते से वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले जा रही थी तभी कुछ लोग मोटरसाइकिलों से पहुंचे और रास्ते में रुकावट पैदा करने लगे। इसी दौरान चालक मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला।खनिज निरीक्षक स्नेहलता ठवरे ने बताया कि टीम ने वाहन का वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा था और सहायता भी मांगी थी लेकिन घटना के बाद दूसरे दिन शाम तक वाहन का कोई पता नहीं चल सका। मामले को लेकर अब शिवपुरी पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं अवैध रेत परिवहन करने वालों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। जिले के अंतिम छोर खारा पहुंचे सांसद बंटी साहू चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं सांसद बंटी विवेक साहू ने मंगलवार को जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर स्थित ग्राम खारा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों और आदिवासी परिवारों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी।प्रवास के दौरान सांसद ने ग्राम खारा और बंधीढाना में रंगमंच निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने सावरवानी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया और वहीं रात्रि विश्राम किया। डॉक्टर की अनियमित उपस्थिति से ग्रामीण परेशान कलेक्टर से नियमित ड्यूटी लगाने की मांग पांढुर्ना के ग्राम सिवनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र में पदस्थ डॉक्टर श्रीवास उमरेठकर पिछले 18 महीनों से नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं और महीने में केवल एक-दो बार ही अस्पताल पहुंचते हैं। डिलीवरी पॉइंट होने के बावजूद अस्पताल एक एएनएम और एक नर्सिंग ऑफिसर के भरोसे संचालित हो रहा है जिससे गर्भवती महिलाओं सहित क्षेत्र के मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डॉक्टर की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों की पदस्थापना की मांग की है। कोयला खदान की भूमि पर अन्य कार्यों का ग्रामीणों ने किया विरोध कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जिले के परासिया क्षेत्र स्थित ग्राम जामुनिया पठार के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) द्वारा कोयला खदान के लिए अधिग्रहित भूमि पर किए जा रहे अन्य कार्यों पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि भूमिगत कोयला उत्खनन के लिए ली गई भूमि पर सोलर पावर प्लांट एवं वृक्षारोपण जैसे कार्य नियमों के विरुद्ध किए जा रहे हैं। उन्होंने मुआवजा पुनर्वास रोजगार तथा राजस्व अभिलेखों में सुधार की मांग भी उठाई आगजनी में फसल और कृषि सामग्री जलकर खाक पीड़ित ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार जिले के थाना मोहखेड़ निवासी एक किसान ने कलेक्टर को शिकायत सौंपकर आगजनी की घटना में हुए नुकसान की निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 16 मई को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अपने खेत की नरवाई जलाई गई जिससे कि आग की लपटों से खेत में रखी फसल कृषि सामग्री और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित के अनुसार घटना में लगभग 75 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। किसान ने मामले में एफआईआर दर्ज कराकर नुकसान का सही मूल्यांकन और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। युवक की मौत मामले में न्याय की मांग ओबीसी महासभा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन चौरई के कोलकोठी निवासी संदीप वर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार ने ओबीसी महासभा के साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि रुपये के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों ने संदीप वर्मा के साथ मारपीट की और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी। इसके बाद संदीप का शव 3 जून को खेत में फांसी के फंदे पर मिला। परिजनों के अनुसार मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में कुछ लोगों को घटना के लिए जिम्मेदार बताया गया है जिला जेल में मनाया गया वात्सल्य महोत्सव बंदियों को दिया अहिंसा और सदाचार का संदेश जिला जेल में सर्वोदय अहिंसा एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में वात्सल्य महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के पाठ से हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने बंदी भाइयों को आत्मचिंतन अहिंसा और अपराधों से दूर रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में पंडित अनेकांत शास्त्री (जयपुर) एवं सुरेंद्र जैन (भोपाल) ने अपने विचार रखे।