Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
03-Jun-2026

पटवारी ने भगवान के फोटो लगे दुपट्टे नीचे फेंके BJP बोली सनातन और किसानों का अपमान किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर आक्रामक टिप्पणी किए जाने के बाद सियासत गरमा गई थी। अब एक वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी ने पलटवार करते हुए जीतू पटवारी को घेरना शुरू कर दिया है।मंगलवार को इंदौर से मंदसौर जाते समय जीतू पटवारी कुछ देर के लिए उन्हेल के पास किसान कांग्रेस के सम्मान कार्यक्रम में रुके थे। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक किसान पटवारी को श्री राधा-कृष्ण अंकित दुपट्टा भेंट करता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि पटवारी ने दुपट्टा हाथ में लेने के बाद पहले से गले में पहना हुआ एक अन्य धार्मिक दुपट्टा भी उतारा और दोनों दुपट्टों को नीचे लोगों के पैरों की ओर फेंक दिया।वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने इसे मुद्दा बना लिया है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक गुप्ता ने इसे सनातन धर्म और किसानों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी लगातार अमर्यादित व्यवहार करते रहे हैं। गुप्ता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर टिप्पणी करने के बाद अब पटवारी ने किसानों और सनातन संस्कृति का भी अपमान किया है। इलेक्ट्रिक कार से चलेंगे सीएम मोहन रेंज 500 किमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल करने का फैसला किया है। काफिले के लिए महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार XEV 9e खरीदी गई है। कार बुधवार से CM के काफिले का हिस्सा बन गई है।मुख्यमंत्री बुधवार शाम दिल्ली रवाना हुए। वह मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक इसी कार से गए। मुख्यमंत्री की नई इलेक्ट्रिक कार का नंबर MP 02 VB 2047 है। इलेक्ट्रिक कार के नंबर प्लेट में ‘VB’ का मतलब विकसित भारत है।इसके अलावा 2047’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संकल्प को दर्शाता है जिसमें वर्ष-2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस नंबर के जरिए पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत का संदेश देने की कोशिश की गई है। 4 दिन बाद बच्ची का शव कब्र से निकाला इंदौर के जिस घर में कुछ दिन पहले तक दो साल की काशवी की किलकारियां गूंजती थीं वहां अब सन्नाटा है। बच्ची की संदिग्ध हालात में हुई मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है।परिजन का आरोप है कि निजी क्लिनिक में गलत इलाज के कारण उनकी बेटी की जान गई। मामले की सच्चाई जानने के लिए मौत के 4 दिन बाद प्रशासन की अनुमति से मंगलवार को बच्ची का शव श्मशान घाट से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था।बालदा कॉलोनी निवासी नितिन यादव की बेटी काशवी को 27 मई को मामूली उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। परिजन उसे भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित ‘द हेल्थ केयर क्लिनिक’ ले गए। 28 मई को काशवी की मौत हो गई थी। ट्विशा केस- रिटायर्ड जज सास जेल में आराम से सोयीं एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा डेथ केस में जेल भेजे जाने के बाद आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ के शुरुआती 18 घंटे सामान्य दिनचर्या में बीते।जेल प्रशासन के मुताबिक दोनों का मेडिकल चेकअप किया गया। गिरिबाला ने रात में आराम से पूरी नींद ली जबकि समर्थ घबराया हुआ नजर आया। वह बैरक की टिप्टी पर करवटें बदलता रहा। रायसेन की बेटी ने फतह किया एवरेस्ट लहराया तिरंगा रायसेन जिले के ग्राम सेमरी की रहने वाली पर्वतारोही अंजना यादव ने 27 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रचा है। उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर (8848.86 मीटर) की चढ़ाई की। उनकी यह जर्नी करीब 2 महीने तक चली। अंजना एक साधारण ग्रामीण परिवार से आती हैं।