Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
03-Jun-2026

मुख्यमंत्री किसान संवाद’ कार्यक्रम में किसानों लखपति दीदियों नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग करने वाले किसानों तथा आम की खेती से आय बढ़ाने वाले उद्यानिकी किसानों से संवाद हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नवाचारों और सफल प्रयासों से प्रदेश के किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शासन के 12 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन वर्षों में देश ने अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि अपने पहले कार्यकाल में उन्हें राज्यमंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिला था और उस दौरान गरीब कल्याण जनकल्याण एवं अंत्योदय को केंद्र में रखकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए जिनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुँचा छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर और भिलाई सहित कई स्थानों पर छापेमारी की है। जांच के दौरान ईडी की टीम पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और पूर्व CGPSC सचिव जीवन किशोर ध्रुव से जुड़े ठिकानों पर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। राज्य सरकार के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान युवाओं से वादा किया था कि भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में भी कई मामलों में इसी तरह की कार्रवाई हुई है लेकिन अब तक कई आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। प्रदेश में अप्रैल-मई के दौरान भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते तापमान कई जिलों में 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन पिछले एक सप्ताह से प्री-मानसून गतिविधियों के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है और तापमान में करीब 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा गरियाबंद में 30 मिमी रिकॉर्ड की गई जबकि सुकमा और रामानुजनगर में 20-20 मिमी बारिश दर्ज हुई। रायपुर मौसम विभाग की वैज्ञानिक एस के अवस्थी ने बताया कि आंधी-बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम के यूजर चार्ज में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देश में पहले से ही महंगाई बढ़ रही है ऐसे में नगर निगम द्वारा यूजर चार्ज बढ़ाकर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि क्या ट्रिपल इंजन सरकार इसलिए चुनी गई थी कि जनता को महंगाई और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था का सामना करना पड़े। उन्होंने बढ़े हुए चार्ज को तुरंत वापस लेने की मांग की। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासियों को जल जंगल और जमीन सहित पारंपरिक स्वशासन के अधिकार देने के लिए लागू पेसा (PESA) कानून को लेकर राज्य सरकार ने इसे महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस कानून के तहत ग्राम सभा को सबसे शक्तिशाली इकाई माना गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय समुदाय को अपने क्षेत्र से जुड़े निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है जिससे प्रशासनिक फैसलों में ग्रामीणों की भूमिका मजबूत होती है। उन्होंने बताया कि खनिज रेत पत्थर और लघु वन उपज के उपयोग व प्रबंधन में ग्राम सभा की अहम भूमिका होगी। किसी भी विकास परियोजना या भूमि अधिग्रहण से पहले ग्राम सभा की सहमति आवश्यक होगी। साथ ही आदिवासी संस्कृति परंपराओं और पारंपरिक विवाद निपटान प्रणाली का संरक्षण भी ग्राम सभा द्वारा किया जाएगा।