Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
03-Jun-2026

राज्यसभा की रेस में कमलनाथ आगे एमपी में राज्यसभा की तीन सीटों पर नामांकन 8 जून तक दाखिल किए जाएंगे। दो सीटों पर बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के पास है। कांग्रेस के कब्जे वाली सीट पर उम्मीदवारों को लेकर दिल्ली में मंथन तेज हो गया है। कर्नाटक में नए सीएम डीके शिवकुमार के आज शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में बैठक हो सकती है। दो दिनों में राज्यसभा के उम्मीदवारों के नाम तय होने की संभावना है। मौजूदा राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह तीसरी बार राज्यसभा जाने से इनकार कर चुके हैं। उनके इनकार के बाद सीनियर लीडर्स में पूर्व सीएम कमलनाथ का नाम सबसे आगे है। हालांकि कमलनाथ के मामले सोनिया गांधी की भूमिका सबसे अहम होगी। कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि दिग्विजय भले ही इनकार कर चुके हों लेकिन उनके मामले में अंतिम फैसला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी लेंगी। यानी अगर सोनिया खरगे ने कहा तो दिग्विजय तीसरी बार राज्यसभा जा सकते हैं। पत्नी की 4 FD तुड़वाईं 15 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा मध्यप्रदेश के मैहर जिले में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर PHE के रिटायर्ड कर्मचारी से ₹22 लाख की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस और CBI का अफसर बताकर मानेन्द्र सिंह (69) को 15 दिनों तक डर और निगरानी में रखा। उन्हें लगातार वाट्सएप कॉल पर रखा गया और हर घंटे WE ARE SAFE लिखकर भेजने को कहा जाता था ताकि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इस दौरान उनसे और उनकी पत्नी के नाम की चार एफडी तुड़वाई गईं। रकम एक खाते में जमा कराकर आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर करा ली गई। सागौन तस्करों की पिकअप पर लिखा था- ‘पुष्पा झुकेगा नहीं’ खंडवा में कालीभीत के जंगल में सागौन तस्करों पर कार्रवाई की गई। वन अमले ने मंगलवार रात घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन को पकड़ा। गाड़ी में पौने दो लाख रुपए कीमत की 3 घनमीटर लकड़ी भरी थी। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर सागौन तस्कर मौके से भाग निकले। दिलचस्प बात यह रही कि जब्त पिकअप के एक तरफ बड़े अक्षरों में “पुष्पा झुकेगा नहीं साला” और दूसरी तरफ “पुष्पा नाम सुनकर के फ्लावर समझी क्या? हम फायर है” लिखा हुआ था। वन विभाग की कार्रवाई के बाद अब यह वाहन और उस पर लिखे फिल्मी डायलॉग भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। इंदौर 4 दिन बाद कब्र से निकाला बच्ची का शव जिस घर में कुछ दिन पहले तक दो साल की काशवी की किलकारियां गूंजती थीं वहां अब सन्नाटा पसरा है। मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का आरोप है कि एक निजी क्लिनिक में हुए गलत इलाज के कारण उनकी बेटी की जान चली गई। मामले की सच्चाई जानने के लिए मौत के 4 दिन बाद प्रशासन की अनुमति से मंगलवार को बच्ची का शव श्मशान घाट से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामला बालदा कॉलोनी निवासी नितिन यादव की दो वर्षीय बेटी काशवी का है। उसे 27 मई को हल्के उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। उन्होंने उसे भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित ‘द हेल्थ केयर क्लिनिक’ पर दिखाया। 28 मई को काशवी की मौत हो गई थी। इस बार पूरे नौतपा MP में बारिश ओले भी गिरे ओले-बारिश और तेज आंधी की वजह से मध्य प्रदेश में हीटवेव (लू) का असर खत्म हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। कहीं भी हीटवेव नहीं चली। ऐसा ही मौसम अगले 4 दिन बना रहेगा। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल ने बुधवार को इंदौर-उज्जैन समेत प्रदेश के 36 जिलों में तेज आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि इस बार नौतपा के सभी 9 दिन तक प्रदेश में आंधी-बारिश हुई है। कई जिलों में ओले भी गिरे। इससे न सिर्फ लू का असर खत्म हुआ बल्कि दिन-रात के तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट आई। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को नीमच मंदसौर और आगर-मालवा में 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं बारिश होने का अनुमान भी है। इसके अलावा इंदौर उज्जैन ग्वालियर श्योपुर मुरैना भिंड दतिया शिवपुरी गुना अशोकनगर निवाड़ी टीकमगढ़ छतरपुर पन्ना डिंडौरी मंडला बालाघाट सिवनी छिंदवाड़ा पांढुर्णा नर्मदापुरम बैतूल हरदा बुरहानपुर खंडवा देवास शाजापुर राजगढ़ खरगोन रतलाम झाबुआ अलीराजपुर और बड़वानी में तेज आंधी बारिश का येलो अलर्ट है।