ट्विशा शर्मा मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। एसआईटी के पंचनामा गवाह नीरज दुबे पर मुख्य आरोपी समर्थ सिंह के दोस्तों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि संदीप भट्टाचार्य और उसके साथियों ने गवाही न देने के लिए उनके साथ मारपीट की और धमकी दी जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पुलिस ने कटारा हिल्स थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर मामले की जांच कर रही सीबीआई अब कटारा हिल्स थाने के जांच अधिकारी दिनेश शर्मा से भी पूछताछ कर सकती है। सवाल यह है कि घटना के तीन दिन बाद लिगेचर बेल्ट क्यों जब्त की गई? इसी बीच आरोपी मां-बेटे की रिमांड अवधि खत्म होने पर सीबीआई आज उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। #TwishaSharmaCase #TwishaSharma #CBIInvestigation #SIT #NeerajDube #SamarthSingh #WitnessAttack #BreakingNews #CCTVFootage #KataraHills #BhopalNews #CrimeNews