Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Jun-2026

सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी 01 जून (सोमवार) को कृषि विभाग द्वारा आयोजित ‘‘खेत बचाओ अभियान’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। यह कार्यक्रम ढाकी सहसपुर देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी किसानों कृषि विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ संवाद कर कृषि भूमि संरक्षण प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा कृषि क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। आयुष मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय हर्रावाला के संबंध में पूर्व में लिये गये निर्णयों के अनुपालन और क्रियान्वयन के स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही आयुष मंत्री ने आयुष मंत्रालय भारत सरकार के साथ आगामी प्रस्तावित बैठक को लेकर विभागीय स्तर पर की जा रही तैयारियों और कार्य योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा करते हुए हुई। मंत्री कौशिक ने आयुर्वेदिक कॉलेज ऋषिकुल और गुरूकुल हरिद्वार में दवाईयों के वितरण को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालयों में किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाए इसके लिए अधिकारी उचित कार्यप्रणाली अपनाएं। मंत्री ने विश्वविद्यालयों में टेक्नीशियन लाइब्रेरियन और अन्य रिक्त पदों को भी जल्द से जल्द भरने के लिए अधियाचन भेजने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।  रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंडावली गांव से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां दिल्ली में तैनात एक सैनिक के मकान को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण यानी एचआरडीए की टीम ने सील कर दिया। आरोप है कि मकान स्वामी को कार्रवाई से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया और सीधे सीलिंग की कार्रवाई कर दी गई। इतना ही नहीं सील लगाने आई टीम ने मौके पर मकान के गेट पर नोटिस चस्पा किया गया। इस कार्रवाई के बाद गांव में नाराजगी देखने को मिली और ग्राम प्रधान समेत कई ग्रामीणों ने एचआरडीए की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। मंडावली गांव में एचआरडीए की टीम एक मकान पर सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंची। बताया जा रहा है कि यह मकान दिल्ली में तैनात एक सैनिक का है। ग्रामीणों का आरोप है कि मकानमालिक को पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही अपना पक्ष रखने का अवसर मिला। कार्रवाई के दौरान मकान के मुख्य गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया जिससे ग्रामीणों में रोष फैल गया जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान जनता की शिकायतों को लेकर प्रशासन बेहद गंभीर नजर आ रहा है। मामले की जानकारी देते हुए देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि इस जनसुनवाई में कुल 130 शिकायतें दर्ज की गई हैं जिनका त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं l जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में आई ऐसी सभी शिकायतें जो केवल मांग (Demand) के रूप में नहीं हैं उन्हें सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है l इससे न सिर्फ डेटा डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा बल्कि इन शिकायतों की निरंतर मॉनिटरिंग (सतत निगरानी) भी संभव हो सकेगी l उन्होंने कहा कि सिस्टेमेटिक अप्रोच के जरिए हर एक शिकायत को ट्रेस कर उसका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा l चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) जून के पहले सप्ताह में हेली सेवा बुकिंग के लिए अगला स्लॉट खोलने जा रहा है। इस स्लॉट के माध्यम से श्रद्धालु 15 जून और उसके बाद की तारीखों के लिए टिकट बुक कर सकेंगे। ​यूकाडा के सीईओ डॉ. आशीष चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वर्तमान में तीनों सेक्टरों में कुल 8 हेलीकॉप्टर कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने बताया कि 15 जून तक के टिकटों की बुकिंग पहले ही की जा चुकी है। आगामी स्लॉट में कितने टिकट जारी किए जाने हैं और क्षमता क्या रहेगी इसका पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। चुनावी साल में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दौरे का कार्यक्रम जारी किया है गणेश गोदियाल ने बताया कि 4 जून को राहुल गांधी अल्मोड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पौड़ी में पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे। 5 जून की सुबह देहरादून में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और प्रदेशभर के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे। गोदियाल ने कहा कि अल्मोड़ा पौड़ी और देहरादून तीनों जगह तैयारियां जोरों पर हैं और समानांतर रूप से सभी कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कांग्रेस के अनुसार चुनावी वर्ष में राहुल गांधी का यह दौरा सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है।