MP में कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹44 तक महंगा कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें आज से फिर बढ़ गई है। मध्य प्रदेश में यह 44 रुपए तक महंगा हुआ है। भोपाल में अब 3116.50 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। वहीं इंदौर में 3222.50 रुपए जबलपुर में 3290 रुपए ग्वालियर में 3338.50 रुपए और उज्जैन में 3250 रुपए कीमत हो गई है। तीन महीने में रेट करीब 1300 रुपए तक बढ़े हैं। इससे पहले 1 मई को रेट बढ़े थे। सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ने से खाना महंगा हो गया है। भोपाल में ही खाना 10 से 15 प्रतिशत तक महंगा हुआ है। जुलाई तक प्रदेश में 20 हजार से ज्यादा शादियां होनी हैं ऐसे में आम लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जातियों को जोड़ रहे नरोत्तम कांग्रेस संगठन तैयार कर रही मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद खाली हुई इस सीट पर भाजपा कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी ने अपनी-अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। चुनाव आयोग को 2 अक्टूबर 2026 तक उपचुनाव कराना है ऐसे में सभी दल मैदान में सक्रिय हो गए हैं। MP में आज से शुरू होगा तबादलों का दौर प्रदेश में आज से तबादलों का दौर शुरू हो जाएगा। 15 जून तक सभी विभाग अपने यहां स्वैच्छिक और प्रशासनिक आधार पर अधिकारी कर्मचारी के तबादले कर सकेंगे। उधर पीएचक्यू द्वारा 5 जून तक आरक्षक से एसआई तक के तबादले करने के निर्देश के बाद जिलों में एसपी और पुलिस आयुक्तों ने बदलाव शुरू कर दिया है। दूसरी ओर शिक्षा विभाग समेत कई अन्य विभागों ने एक जून तक जिलों में पदस्थ अफसरों के पूरी डिटेल मांगी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने संविदा पर पदस्थ कर्मचारी अधिकारी से दो जून तक ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है। मोहन कैबिनेट ने 20 मई की बैठक में तबादला नीति को मंजूरी दी थी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 22 मई को वर्ष 2026 की तबादला नीति जारी कर दी है। कॉलोनी का भी होगा ‘आधार कार्ड मध्य प्रदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलोनी विकसित करने के लिए अब एक समान कानून लागू किया जाएगा। अभी अलग-अलग व्यवस्थाओं की वजह से कई कॉलोनाइजर ग्रामीण सीमा में अवैध कॉलोनियां काट देते हैं। नए कानून में हर कॉलोनी का यूनिक आईडी नंबर होगा और सिर्फ रजिस्ट्री कराने से मकान वैध नहीं माना जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने एकीकृत कॉलोनाइजर एक्ट 2026 का ड्राफ्ट फाइनल कर लिया है। इसे कैबिनेट की मंजूरी के बाद मानसून सत्र में विधानसभा में पेश किया जाएगा। नए कानून में पूरे प्रदेश के लिए एक लाइसेंस व्यवस्था ऑनलाइन मॉनिटरिंग और कलेक्टरों की जवाबदेही जैसे प्रावधान हैं। अवैध कॉलोनी बनाने पर 10 साल तक की सजा और 1 करोड़ रुपए तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। MP में आंधी-बारिश से रात का पारा लुढ़का मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार-सोमवार की रात प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि सतना समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में सतना में सवा इंच से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान खंडवा में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पचमढ़ी में 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा दमोह में 21.8 डिग्री रीवा में 22 डिग्री खरगोन और छिंदवाड़ा में 23.4 डिग्री तथा दतिया में 23.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के प्रमुख शहरों की बात करें तो भोपाल में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री इंदौर में 26.4 डिग्री ग्वालियर में 24.7 डिग्री उज्जैन में 26 डिग्री और जबलपुर में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सतना में सबसे अधिक सवा इंच से ज्यादा बारिश हुई जबकि दतिया में आधा इंच वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा शिवपुरी गुना ग्वालियर श्योपुर रीवा सिवनी बैतूल सिंगरौली मैहर और उमरिया समेत कई जिलों में बारिश हुई।