पानी के लिए तरसा शहर सोमवार को भी आधे शहर में नहीं पहुंचेगा पानी कम भुगतान और बढ़ती लागत के विरोध में जोमैटो राइडरों की हड़ताल भाजपा ने 100 से अधिक स्थानों पर सुनाया विकास और किसान कल्याण का संदेश पुरानी रंजिश में मारपीट वाहनों में तोड़फोड़; 6 पर मामला दर्ज भीषण गर्मी के बीच शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। एक ओर लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं वहीं दूसरी ओर नगर निगम की लापरवाही ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। कन्हरगांव जलाशय से भारतादेव तक बिछी ग्रेविटी पाइपलाइन में मरम्मत कार्य के नाम पर पिछले दो दिनों से शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई मोहल्लों में नलों से पानी नहीं पहुंचा जबकि सोमवार को भी शहर के दर्जनों क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रखने की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में हजारों परिवारों के सामने पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जलापूर्ति से प्रभावित क्षेत्रों में गांधीगंज लालबाग चुनाभट्टी बसंत कॉलोनी बजरंग नगर गणेश कॉलोनी बाबन पटेल कॉलोनी न्यू पंजाब लॉन काली मंदिर धरम टेकड़ी बैंक कॉलोनी यादव कॉलोनी शारदा कॉलोनी शनिचरा बाजार रामबाग नई आबादी जैन मंदिर क्षेत्र सिवनी रोड वर्धमान सिटी के सामने का क्षेत्र गनी नंबर-5 देवधाम चंदन विहार विनायक नगर गोंडी मोहल्ला भारत नगर विवेकानंद कॉलोनी कोलाढाना गुलमोहर कॉलोनी चित्रकूट कॉम्प्लेक्स सुभाष कॉलोनी शांति कॉलोनी काबरा कॉलोनी साउथ सिविल लाइंस चौकसे कॉलोनी पंचशील गीता नगर पत्रकार क्षेत्र बस स्टैंड क्षेत्र सर्रा धनिया चंदनगांव 50 एएफ कॉलोनी भरता देव रोड आनंद लॉन छोटी बाजार पातालेश्वर गीतांजलि कॉलोनी त्रिलोकी नगर जनता कॉलोनी चंदनगांव हाउसिंग बोर्ड देवरे कॉलोनी राजनगर गुरैया रोड तथा टीआईटी के पीछे का क्षेत्र शामिल हैं। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और डिलीवरी के बदले मिलने वाले कम भुगतान के विरोध में शहर के जोमैटो डिलीवरी राइडरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। राइडरों का कहना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई और ईंधन खर्च के बीच वर्तमान भुगतान व्यवस्था में काम करना कठिन होता जा रहा है। उनका आरोप है कि कंपनी द्वारा भुगतान दरों में सुधार नहीं किया जा रहा जिससे आर्थिक परेशानी बढ़ रही है।हड़ताल का असर शहर की ऑनलाइन फूड डिलीवरी व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। कई रेस्टोरेंट्स में ऑर्डर तैयार होने के बावजूद उन्हें लेने के लिए राइडर समय पर नहीं पहुंच रहे हैं जिससे ग्राहकों तक भोजन पहुंचाने में देरी हो रही है। जिले में भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का प्रसारण 100 से अधिक स्थानों पर किसानों के साथ सामूहिक रूप से सुना गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों के बीच पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने कृषि को आधुनिक बनाने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि फसल बीमा पीएम-कुसुम समर्थन मूल्य पर खरीदी और कृषि यंत्रीकरण जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। शहर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने दो वाहनों में तोड़फोड़ की और शिकायत दर्ज कराने जा रहे पीड़ित पक्ष की स्कॉर्पियो पर भी पथराव कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि चर्च कंपाउंड निवासी संगीता कपाले की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। 29 मई की शाम उनके पुत्र दिव्यांशु कपाले और हर्ष तिवारी पक्ष के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई जो बाद में मारपीट में बदल गई। मोहर्रम शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील प्रशासन ने की व्यापक तैयारियां छिंदवाड़ा में मोहर्रम पर्व 17 से 26 जून तक पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में साफ-सफाई पेयजल प्रकाश व्यवस्था यातायात सुरक्षा एवं ताजिया विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रशासन ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। साथ ही नागरिकों से आपसी भाईचारे और कौमी एकता के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर योग नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में योग नुक्कड़ नाटक एवं प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों और नागरिकों को तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। योगाचार्य डॉ. पवन नेमा ने योग एवं प्राणायाम कराया वहीं किरदार संस्थान ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई लोकमाता अहिल्याबाई न्याय सेवा और जनकल्याण की प्रतीक थीं : सांसद बंटी साहू गाड़ीढाना में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आयोजित समारोह में सांसद बंटी विवेक साहू शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे न्याय सेवा धर्म त्याग और जनकल्याण की अद्भुत प्रतिमूर्ति थीं। सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि साधारण परिवार में जन्म लेने के बावजूद अहिल्याबाई होल्कर ने अपने सुशासन जनसेवा और समाज सुधार के कार्यों से भारतीय इतिहास में विशिष्ट स्थान बनाया। उन्होंने अपने शासनकाल में प्रजा के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और देशभर में मंदिरों धर्मशालाओं तथा कुओं का निर्माण कराया। काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने जिलेवासियों को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती की शुभकामनाएं दीं