Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-May-2026

भोपाल में 7871 पेड़ों को श्रद्धांजलि देने जुटेंगे लोग भोपाल के 10 लेन अयोध्या बायपास प्रोजेक्ट में कटने जा रहे कुल 7871 पेड़ों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। इस दौरान वे फूल अर्पित करके पेड़ों को कटने का मौन रूप से विरोध जताएंगे। पेड़ों को श्रद्धांजलि देने के लिए शाम 5 बजे का समय तय किया गया है। बता दें कि पिछले सप्ताह नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (NGT) ने अयोध्या बायपास प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी थी। आदेश मिलते ही हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के जरिए ठेकेदार ने पेड़ काटने शुरू कर दिए। अब तक सैकड़ों पेड़ काटे जा चुके हैं। इसके चलते अब पर्यावरणविद् बड़े स्तर पर आंदोलन करने की रणनीति बना रहे हैं। शुरुआत गुरुवार से होगी। पर्यावरणविद् उमाशंकर तिवारी ने बताया कि हरियाली बचाने के लिए कई दिन तक आंदोलन किया था। अनुमति मिलने के बाद फिर से पेड़ काटे जाने लगे हैं। इसे लेकर फिर से अपना पक्ष रखेंगे। ताकि सालों पुराने पेड़ बचाए जा सके। तरबूज से मौत की खबरों से डरे खरीदार बिक्री गिरी गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा बिकने वाले फलों में शामिल तरबूज इस बार लोगों के डर का शिकार हो गया है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में तरबूज खाने के बाद हुई मौतों की खबरों के बाद लोगों ने इसे खरीदने से दूरी बनानी शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश के कई शहरों में तरबूज की बिक्री अचानक घट गई है जिससे किसानों व्यापारियों और फुटपाथ पर फल बेचने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों में तरबूज के दाम 20 से 30 प्रतिशत तक गिर गए हैं। सीजन की शुरुआत में जो तरबूज 18 से 20 रुपए किलो बिक रहा था वह अब कई जगह 12-13 रुपए किलो तक पहुंच गया है। थोक मंडियों में भाव 7-8 रुपए किलो तक आ गए हैं। जहर खाने से पहले युवक बोला-बीवी के शौक बहुत महंगे ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में रहने वाले एक युवक ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जहर खाने से ठीक पहले उसने तीन वीडियो बनाए जिनमें रो-रोकर वह अपना दर्द बयान कर रहा है। युवक वेंकट शर्मा प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वीडियो में युवक ने पत्नी के महंगे शौक लग्जरी लाइफ की चाहत और अनजान पुरुषों से रात-रात भर बात करने के आरोप लगाए हैं। युवक ने जहर खाने के बाद तीनों वीडियो अपनी हाउसिंग सोसायटी के वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर कर दिया था। ग्रुप में वीडियो देखते ही पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस की मदद से युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया जिससे उसकी जान बच गई। एमपी के 46 जिलों में हीटवेव चलने की चेतावनी अबकी बार नौतपा में भीषण गर्मी के साथ आंधी और बारिश का दौर भी चल रहा है। बीते 3 दिन से कई जिलों में पानी गिरा है। चौथे दिन गुरुवार को भी हीटवेव (लू) तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अनुमान है। छतरपुर के 2 शहर खजुराहो और नौगांव 10 दिन से प्रदेश के सबसे गर्म शहर है। गुरुवार को भी यहां तीव्र लू का रेड अलर्ट है। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल की माने तो 18 मई से ही खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म बने हुए हैं। इस अवधि में यहां अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 47 डिग्री के पार पहुंच चुका है। बुधवार को दोनों ही शहरों में पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।