Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-May-2026

गंगा दशहरा पर्व-CM ने मां शिप्रा को अर्पित की चुनरी उज्जैन में गंगा दशहरा पर मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा का समापन रामघाट पर हो रहा है। कार्यक्रम में सपत्नीक शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिप्रा नदी में दूध अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने 300 फीट लंबी चुनर मां शिप्रा को अर्पित की है। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय नौसेना के बैंड की प्रस्तुति से हुई। यहां भजन गायिका मैथिली ठाकुर भी विशेष प्रस्तुति देंगी। मोहन सरकार फिर ले रही 2800 करोड़ का कर्ज मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार मई के आखिरी सप्ताह में एक बार फिर बड़ा कर्ज लेने जा रही है। राज्य सरकार भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से 2800 करोड़ रुपए का कर्ज दो अलग-अलग किस्तों में उठा रही है। इसमें 1600 करोड़ रुपए और 1200 करोड़ रुपए की राशि शामिल है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में यह चौथी बार है जब सरकार बाजार से कर्ज ले रही है। इसके साथ ही इस वित्त वर्ष में अब तक लिए गए कुल कर्ज का आंकड़ा 9200 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। पीएम मोदी पर लिखी शिवराज की किताब का विमोचन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने 35 साल के अनुभवों को किताब के रूप में पेश किया है।उन्होंने ‘अपनापन : नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ नाम से पुस्तक लिखी है जिसका विमोचन आज दिल्ली के पूसा स्थित NASC कॉम्प्लेक्स में सुबह 10:30 बजे किया गया।इस पुस्तक का विमोचन पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने किया। समारोह में मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और राजस्थान समेत करीब एक दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। बरगी क्रूज हादसे की न्यायिक जांच शुरू बरगी डैम में 30 अप्रैल को हुए क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 43 में जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस संजय द्विवेदी के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने हादसे से जुड़े कई महत्वपूर्ण कानूनी और तकनीकी बिंदु आयोग के सामने रखे। इस हादसे में 13 पर्यटकों की मौतें हुई थी। इंदौर में पानी संकट पर कांग्रेस का राजबाड़ा में धरना इंदौर में पानी संकट को लेकर कांग्रेस ने राजबाड़ा पर धरना प्रदर्शन शुरू किया । प्रदर्शन में कांग्रेस के कई नेता कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए । धरने में पहुंचे पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने महापौर पर जमकर निशाना साधते हुए उन्हें “ऐक्सिडेंटल महापौर” बताया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। एमपी में 45 शहर हीटवेव की चपेट में अबकी बार नौतपा की शुरुआत आंधी-बारिश के साथ हुई है। आज दूसरे दिन मंगलवार को निवाड़ी टीकमगढ़ छतरपुर पन्ना और सतना में तीव्र लू का रेड अलर्ट है। अभी छतरपुर के दो शहर-खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म बने हुए हैं। यहां पारा लगातार 45 डिग्री के पार बना हुआ है।