Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-May-2026

पौड़ी जनपद में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन वन विभाग अब भी सिर्फ खानापूर्ति में जुटा दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि अब गुलदार ने उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल के पैतृक गांव औणी में ही एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। गांव निवासी विनीता देवी (45) पत्नी किशोर कुमार पड़ोस के घर से दूध लेकर वापस अपने घर लौट रही थीं। तभी गांव के समीप गदेरे में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और शोर मचाया जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया। गंगा दशहरा महापर्व पर जनपद उत्तरकाशी में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।जनपद मुख्यालय के मणिकर्णिका घाट सहित विभिन्न घाटों और कस्बों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु मां गंगा की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।गंगा दशहरा पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस पावन पर्व का श्रद्धालु पूरे वर्ष बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। घाटों पर धार्मिक अनुष्ठान भजन-कीर्तन और गंगा आरती का आयोजन भी किया जा रहा है जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनी इस दौरान अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश दिए। हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पेयजल ग्रामीण सड़कों बिजली आपूर्ति और सिंचाई से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता को राहत पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गंगा दशहरे के अवसर पर हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घंटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिख रही है। सुबह से ही श्रद्धालु का हरकी पैड़ी व अन्य घंटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मान्यता है कि गंगा दशहरे के दिन गंगा में स्नान करने से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं गंगा दशहरे में गंगा में आस्था की डुबकी लगाने से मिलने वाला फल कई गुना बढ़ जाता है। यही वजह है कि गंगा दशहरा के दिन हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी रहती है मानव कल्याण के लिए पृथ्वी लोक पर ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन अवतरित हुई थी और इस पवित्र पावन दिन को गंगा दशहरे के रूप में मनाया जाता है। सरोवर नगरी से लगभग 22 किलोमीटर दूर भीमताल में आयोजित नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह में “आपकी उड़ान हमारा गौरव” के संदेश के साथ महिलाओं की प्रतिभा संघर्ष और उपलब्धियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका को नई पहचान देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा भाजपा सरकार मातृशक्ति का हमेशा सम्मान करती है। और करते रहेगी। उन्होंने कहा जो कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं वह बहुत ही प्रशनिय है इस तरह के कार्यक्रम हर क्षेत्रों में होने चाहिये। कार्यक्रम का आयोजन माइंड पावर यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया जिसका शुभारंभ उत्तराखंड सरकार में केबिनेट मंत्री राम सिंह केड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं वरिष्ठ भाजपा नेताओं और स्कूली बच्चों की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया और समाज में बेटियों व महिलाओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। गंगा स्नान के चलते इन दिनों रुड़की रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मुस्तैद है। इसी बीच रूड़की रेलवे स्टेशन पर GRP के जवानों ने मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की है जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। भीड़ में बेबस था दिव्यांग स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच एक असहाय दिव्यांग व्यक्ति अपनी व्हीलचेयर पर बैठा था। वह रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर जाने के लिए काफी देर से परेशान था। व्हीलचेयर पर होने के कारण उसके लिए अकेले ट्रैक पार करना नामुमकिन था।उसने वहां से गुजर रहे कई लोगों से मदद की गुहार लगाई लेकिन भीड़-भाड़ के कारण किसी ने उसकी सुध नहीं ली।देवदूत बनकर पहुंचे GRP के जवान। तभी स्टेशन पर मुस्तैद GRP के जवानों की नजर इस बेबस दिव्यांग पर पड़ी। उसकी परेशानी को देखते हुए चौकी प्रभारी एएसआई सुशील तिवारी हेड कांस्टेबल अजीम कांस्टेबल चंद किरण और कांस्टेबल जाहुल हसन मिर्जा तुरंत उसकी मदद के लिए आगे आए। जवानों ने बिना समय गंवाए दिव्यांग को उसकी व्हीलचेयर समेत अपनी गोद में उठा लिया और सुरक्षित तरीके से ट्रैक पार कराया उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर में बिजली विभाग के एसडीओ मदन सैनी पर गुंडागर्दी करने जबरन पुराने मीटर तोड़ने और उनके स्थान पर नए स्मार्ट मीटर लगाने का बड़ा और गंभीर आरोप सामने आया है जिसमें आरोप है कि एसडीओ में अपनी दबंगई एवं तानाशाही दिखाते हुए गुंडागर्दी कर पुलिस बल बुलाकर लगे पुराने मीटर उखाड़ कर फेंक दिए और उनके स्थान पर जबरन नए स्मार्ट मीटर लगा दिए जिसकी सूचना ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी को दी l प्राप्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेकर जिला पंचायत सदस्य तोड़े गए पुराने मीटरों के साथ ग्रामीणों संग लगाये जा रहे स्मार्ट मीटरो का घोर विरोध करते हुए विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जसपुर हुआ एक साथ बैनर तले कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए और विद्युतविभाग के खिलाफ जोर जोर से जमकर नारेबाजी की धरना स्थल पर पहुंचे क्षेत्र के अन्य अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी एवं भारतीय किसान यूनियन ने भी धरना प्रदर्शन में अपना समर्थन दिया l