राज्यसभा चुनाव! कांग्रेस से कमलनाथ पटवारी अरुण यादव रेस में भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान शुक्रवार को कर दिया है। 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। इनमें मध्य प्रदेश की तीन सीटें शामिल हैं।मध्य प्रदेश से राज्यसभा के तीन सदस्यों का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है। इनमें कांग्रेस के दिग्विजय सिंह जबकि बीजेपी से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी शामिल हैं। कांग्रेस से दिग्विजय सिंह इस बार चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं। उनकी सीट पर पूर्व सीएम कमलनाथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कमलेश्वर पटेल अरुण यादव सज्जन सिंह वर्मा के नाम रेस में हैं। वहीं बीजेपी कुरियन को दोबारा उच्च सदन भेज सकती है। सुमेर सिंह की सीट पर भी किसी और आदिवासी चेहरे को उतारा जा सकता है। मध्यप्रदेश वैश्विक वन्य जीव संरक्षण का बना रोल मॉडल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जैव-विविधता में हमारा प्रदेश देश में एक उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में विकसित किया जा रहा है। हमारे पास टाइगर स्टेट लेपर्ड स्टेट चीता स्टेट वल्चर स्टेट घड़ियाल स्टेट वुल्फ स्टेट का टाइटल है। सालों पहले देश की धरती से चीते लुप्त हो चुके थे। हम देश की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के रूप में पहचाने जाने वाले चीतों को प्रदेश की धरती में वापस ले आये हैं। मध्यप्रदेश वैश्विक वन्यजीव संरक्षण का सबसे बड़ा और वैज्ञानिक रोल मॉडल बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस के अवसर पर भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफएम) में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम एवं चीता संरक्षण वर्कशाप को संबोधित कर रहे थे। ट्विशा की डेडबॉडी का फिर से पोस्टमॉर्टम होगा एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का फिर से पोस्टमॉर्टम होगा। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इसके आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर के नेतृत्व में टीम भोपाल AIIMS में पोस्टमॉर्टम करेगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। कोर्ट ने तब तक पुलिस को शव को सुरक्षित रखने को भी कहा है। सरकार ने CBI जांच के लिए सहमति दे दी है। 20 मई को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे तब उन्होंने इसका आश्वासन दिया था। कॉकरोच जनता पार्टी की मध्य प्रदेश में एंट्री कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की मध्य प्रदेश में एंट्री हो गई है। भोपाल में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा कार्यकर्ता मयंक ने शुक्रवार को पार्टी के बैनर तले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान नीट पेपर लीक प्रभावित युवा नर्सिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी से प्रभावित छात्राएं भी मौजूद रहीं। भोजशाला में 700 साल बाद नमाज नहीं सिर्फ पूजा धार स्थित भोजशाला में करीब 700 साल बाद परिसर में नमाज नहीं सिर्फ पूजा हुई। भोज उत्सव समिति ने शुक्रवार को वाग्देवी की प्रतिमा स्थापित कर दर्शन-पूजन कराया। मंदिर में सुबह से बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी। वाग्देवी मंदिर में कारसेवकों के परिजनों का सम्मान भी किया गया।मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने 15 मई को भोजशाला को मंदिर घोषित किया था। मुस्लिम समाज ने फैसले के विरोध में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। अपनी दुकानें भी बंद रखीं। रीवा के संजय गांधी अस्पताल में झाड़-फूंक का VIDEO रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज के साथ अब झाड़-फूंक का मामला सामने आया है। शुक्रवार को अस्पताल परिसर स्थित सीएमओ कार्यालय के गेट के बाहर एक युवक का झाड़-फूंक के जरिए उपचार किया गया।घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक कोलूडीह गांव निवासी अग्रसेन साकेत पिछले पांच वर्षों से कमर दर्द की समस्या से परेशान है।परिजनों का कहना है कि युवक का कई जगह इलाज कराया गया लेकिन उसे आराम नहीं मिला। इसके बाद परिवार उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचा। 26 सेकंड में युवक पर 50-60 बार लाठियां बरसाईं उज्जैन जिले में बदमाशों ने डीजे ऑपरेटर को घेरकर जमकर पीटा। वायरल वीडियो में 6-7 बदमाश पीटते नजर आ रहे हैं। 26 सेकंड के वीडियो में युवक पर लाठी-डंडे से 50 से 60 बार वार किए गए हैं। युवक चीखता-चिल्लाता रहा। भैरवगढ़ पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक वारदात पिपलियाहाना गांव की बताई जा रही है। पीड़ित संदीप कुमावत शादी समारोहों में डीजे बजाने का काम करता है। रुपए के लेनदेन और पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गई है। सीहोर पुलिस का बड़ा धमाका 24 घंटे में सुलझाई 16 लाख की चोरी! सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बढ़ियाखेड़ी इलाके में एक सूने मकान में हुई 16 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ताला तोड़कर साफ किए थे जेवरात फरियादी कार्तिक राय जब अपने परिवार के साथ बाहर गए थे तभी सूने मकान की रेकी कर आरोपी अंकित दीक्षित (उम्र 22 वर्ष) ने घर का ताला तोड़ा और सोने-चांदी के भारी जेवरात समेत नगदी पर हाथ साफ कर दिया। तकनीकी साक्ष्यों से दबोचा गया आरोपी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज साइंटिफिक एविडेंस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का शत्-प्रतिशत मशरूका जिसमें सोने का हार मंगलसूत्र कंगन चैन और नगदी शामिल है बरामद कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई के लिए सीहोर पुलिस टीम की जमकर सराहना हो रही है