थार गाड़ी से दिल्ली से मसूरी घूमने आए पर्यटकों को मलिंगार चौक पर पुलिस कर्मियों ने उस समय रोक दिया जब उनके पूरे वाहन में काली फिल्म लगी थी और फ्रंट शीशे पर पुलिस का बड़ा लोगो लगाकर चल रहे थे कार में तीन युवक और एक युवती सवार थे पुलिस द्वारा उनसे कई बार फिल्म निकालने को कहा गया तो उनके द्वारा शुरू में आनाकानी की गई लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों के दबाव में उन्हें कार से फिल्म निकालनी पड़ी हालांकि पर्यटक बार-बार पुलिस को फोन पर बात करने के लिए कहते रहे लेकिन नियम कानून की धज्जियां उड़ाने वाले रईसजादो की एक नहीं चली और आखिरकार उन्हें कार से फिल्म हटानी पड़ी पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही की वहां खड़े पर्यटकों स्थानीय लोगों ने सराहना की! पर्यटन नगरी में पर्यटक सीजन शुरू हो चुका है ऐसे में हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है इसको लेकर शासन प्रशासन द्वारा आज से शटल सेवा शुरू कर दी गई है l किंक्रेग स्थित कर पार्किंग से इसका संचालन किया जाएगा जिला अधिकारी के निर्देशों के बाद आज और जिलाधिकारी के नेतृत्व में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शटल सेवा शुरू कर दी है l पहले चरण में टेंपो ट्रेवल्स और बड़ी बसों को कार पार्किंग मे पार्क कर दिया जाएगा यहां से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से लाइब्रेरी और पिक्चर पैलेस पहुंचाया जाएगा उसके बाद शटल सेवा वाले वाहनों को वापस भेज दिया जाएगा l पिक्चर पैलेस और लाइब्रेरी चौक पर वाहनों के आने-जाने के लिए स्थान को खाली रखा जाएगा ताकि आसानी से वहां वहां से वापस पहुंच पाए l आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर जमीयत उलेमा जिला देहरादून ने मुस्लिम समाज से कानून शरई हिदायतों और सामाजिक सौहार्द का पालन करते हुए कुर्बानी करने की अपील की है। साथ ही संगठन ने उत्तराखंड से गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने के लिए प्रदेशव्यापी मुहिम चलाने का ऐलान भी किया है गुरुवार को आज़ाद कॉलोनी स्थित मदरसा दार-ए-अरकम में आयोजित बैठक के बाद जमीयत उलेमा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कुर्बानी इस्लाम का एक अहम इबादती अमल है जिसका उद्देश्य केवल अल्लाह की रज़ा हासिल करना है न कि दिखावा या प्रदर्शन। संगठन ने कहा कि मौजूदा सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे विवाद या तनाव की स्थिति पैदा हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान सभी को है लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य का वातावरण शांत व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं उन्हें अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को सीएचसी रायपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी डॉक्टर मुस्तैद मिले। मंत्री ने पर्चा काउंटर ओपीडी दवा वितरण केंद्र इमरजेंसी वार्ड और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मरीजों से बात कर सुविधाओं की जानकारी ली और ईसीजी ओपीडी भी देखी। इस दौरान उनियाल ने कहा डॉक्टर पूरी निष्ठा से दायित्व निभाएं साथ ही ऐसी व्यवस्था हो कि मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने अस्पताल में उच्च स्तर की स्वच्छता पर जोर दिया। सुबोध उनियाल ने निर्माणाधीन नई बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। कहा कि नए भवन से क्षेत्रवासियों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर मरीज को समय पर उपचार दवाइयां और जांच सुविधाएं मिलें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण पेयजल व्यवस्था स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वनाग्नि की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचें।