रीवा में सरकारी टीचर ने कलाई की नस काटी सुसाइड नोट में टीआई और पत्रकार पर आरोप रीवा में टीआई और एक पत्रकार पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सरकारी शिक्षक ने कलाई की नस काट ली। उन्हें गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे की है। सीएम राइज स्कूल (शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल) लालगांव में पदस्थ शिक्षक अनिल कुमार तिवारी ने अपने 5 पन्नों के सुसाइड नोट में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी और पत्रकार निशांत मिश्रा उर्फ अंकित को अपनी दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया है।पीड़ित शिक्षक के बेटे के मुताबिक विवाद एक हरे-भरे पेड़ को काटने से शुरू हुआ। आरोप है कि मिश्रा परिवार ने उनकी जमीन पर लगा पेड़ बिना अनुमति काट दिया। विरोध करने पर शिक्षक को धमकियां दी गईं और उनके खिलाफ थाने में फर्जी केस दर्ज करा दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नागरिकों को संस्थागत लोक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना शीघ्र प्रारंभ की जाये। मुख्यमंत्री मंत्रालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक ले रहे थे। बताया गया कि प्रदेश में सड़क सुरक्षा सचिवालय का गठन किया जा रहा है। बैठक में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। भोपाल के होटल में घुसकर तलाशी का आरोप भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मारवाड़ी रोड के श्री बालाजी होटल में घुसकर तलाशी लेने के आरोप में पुलिस ने कुछ हिंदू संगठन से जुड़े लोगों पर केस दर्ज किया है। होटल संचालक राजकुमार वर्मा की शिकायत पर भानू हिन्दू रावी और अन्य 10 से 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। दो महीने में 14 हजार मंडलम्-ब्लॉक अध्यक्ष होंगे ट्रेंड प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की है। अगले डेढ़ से दो महीनों के भीतर प्रदेश के 13000 मंडलम 1006 ब्लॉक और नगर अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अभियान की खास बात यह है कि इसमें पहली बार क्षेत्रीय नेतृत्व को प्राथमिकता दी गई है यानी जिस क्षेत्र में ट्रेनिंग होगी वहां के स्थानीय सीनियर लीडर्स ही कार्यकर्ताओं की क्लास लेंगे। इस महा-प्रशिक्षण अभियान का आगाज विंध्य क्षेत्र (सीधी और सिंगरौली जिले) से होने जा रहा है। नर्मदा में 4 दोस्त डूबे 3 की मौत देवास में नर्मदा में नहाने गए चार दोस्त डूब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई। वहीं एक युवक को स्थानीय नाविकों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।घटना गुरुवार दोपहर 2.30 बजे राजौर क्षेत्र की है। चारों खातेगांव से आए थे। नदी में नहाने उतरे थे लेकिन कुछ ही देर में वे गहरे पानी की तरफ चले गए और डूबने लगे। 15 फीट गहरे पानी से उनको बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। भोपाल के अयोध्या बायपास को NGT की अनुमति नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (NGT) की नई दिल्ली बेंच ने भोपाल के अयोध्या बायपास को अनुमति दे दी है लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को पर्यावरण से जुड़ी सभी शर्तों का पालन करना होगा।भोपाल के पर्यावरणविद् नितिन सक्सेना ने एनजीटी में याचिका लगाई थी। एमपी में जानवरों को लू से बचाने कूलर-ग्रीन नेट लगाए मध्य प्रदेश में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। नौतपा शुरू होने से पहले ही कई शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। खजुराहो 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया है। तेज धूप और तपन के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।रीवा में सरकारी टीचर ने कलाई की नस काटी सुसाइड नोट में टीआई और पत्रकार पर आरोप रीवा में टीआई और एक पत्रकार पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सरकारी शिक्षक ने कलाई की नस काट ली। उन्हें गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे की है। सीएम राइज स्कूल (शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल) लालगांव में पदस्थ शिक्षक अनिल कुमार तिवारी ने अपने 5 पन्नों के सुसाइड नोट में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी और पत्रकार निशांत मिश्रा उर्फ अंकित को अपनी दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया है।पीड़ित शिक्षक के बेटे के मुताबिक विवाद एक हरे-भरे पेड़ को काटने से शुरू हुआ। आरोप है कि मिश्रा परिवार ने उनकी जमीन पर लगा पेड़ बिना अनुमति काट दिया। विरोध करने पर शिक्षक को धमकियां दी गईं और उनके खिलाफ थाने में फर्जी केस दर्ज करा दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नागरिकों को संस्थागत लोक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना शीघ्र प्रारंभ की जाये। मुख्यमंत्री मंत्रालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक ले रहे थे। बताया गया कि प्रदेश में सड़क सुरक्षा सचिवालय का गठन किया जा रहा है। बैठक में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। भोपाल के होटल में घुसकर तलाशी का आरोप भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मारवाड़ी रोड के श्री बालाजी होटल में घुसकर तलाशी लेने के आरोप में पुलिस ने कुछ हिंदू संगठन से जुड़े लोगों पर केस दर्ज किया है। होटल संचालक राजकुमार वर्मा की शिकायत पर भानू हिन्दू रावी और अन्य 10 से 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। दो महीने में 14 हजार मंडलम्-ब्लॉक अध्यक्ष होंगे ट्रेंड प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की है। अगले डेढ़ से दो महीनों के भीतर प्रदेश के 13000 मंडलम 1006 ब्लॉक और नगर अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अभियान की खास बात यह है कि इसमें पहली बार क्षेत्रीय नेतृत्व को प्राथमिकता दी गई है यानी जिस क्षेत्र में ट्रेनिंग होगी वहां के स्थानीय सीनियर लीडर्स ही कार्यकर्ताओं की क्लास लेंगे। इस महा-प्रशिक्षण अभियान का आगाज विंध्य क्षेत्र (सीधी और सिंगरौली जिले) से होने जा रहा है। नर्मदा में 4 दोस्त डूबे 3 की मौत देवास में नर्मदा में नहाने गए चार दोस्त डूब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई। वहीं एक युवक को स्थानीय नाविकों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।घटना गुरुवार दोपहर 2.30 बजे राजौर क्षेत्र की है। चारों खातेगांव से आए थे। नदी में नहाने उतरे थे लेकिन कुछ ही देर में वे गहरे पानी की तरफ चले गए और डूबने लगे। 15 फीट गहरे पानी से उनको बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। भोपाल के अयोध्या बायपास को NGT की अनुमति नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (NGT) की नई दिल्ली बेंच ने भोपाल के अयोध्या बायपास को अनुमति दे दी है लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को पर्यावरण से जुड़ी सभी शर्तों का पालन करना होगा।भोपाल के पर्यावरणविद् नितिन सक्सेना ने एनजीटी में याचिका लगाई थी। एमपी में जानवरों को लू से बचाने कूलर-ग्रीन नेट लगाए मध्य प्रदेश में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। नौतपा शुरू होने से पहले ही कई शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। खजुराहो 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया है। तेज धूप और तपन के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।