Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
20-May-2026

एक्ट्रेस ट्विशा केस मध्य प्रदेश सरकार CBI जांच के लिए केंद्र को पत्र लिखेगी एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल कोर्ट ने दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग खारिज कर दी है। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि शव को ऐसी मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखा जाए जहां उसे डीकंपोज होने से बचाया जा सके।इधर मध्य प्रदेश सरकार CBI जांच के लिए केंद्र को पत्र लिखेगी। साथ ही ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द कराने के लिए भी आवेदन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को ट्विशा के परिजन से मुलाकात के दौरान यह आश्वासन दिया। रोजगार सहायकों के रिटारमेंट की उम्र 62 साल होगी भोपाल के जंबूरी मैदान पर ग्राम रोजगार सहायकों का सम्मेलन हुआ। इस कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव ने कई घोषणाएं कीं। सीएम ने कहा- आपसे गांव के विकास की अपेक्षा करते हैं। हमने रोजगार सहायकों की आयु सीमा 62 साल की है। जो बहनें रोजगार सहायक हैं उन्हें प्रसूति अवकाश मातृत्व अवकाश ऐच्छिक अवकाश पुरुष ग्राम रोजगार सहायक को 15 दिनों का पितृत्व अवकाश दिया जाएगा। ऐसे विषयों पर हम काम कर रहे हैं। एमपी में 1 से 15 जून तक तबादले हो सकेंगे डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार की तबादला नीति-2026 को मंजूरी मिल गई है। प्रदेश में राज्य और जिला स्तर पर कर्मचारियों और अधिकारियों के 1 जून से 15 जून तक तबादले किए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने ड्राफ्ट तैयार कर मुख्यमंत्री सचिवालय भेजा था। सीएम और मंत्रियों की सहमति के बाद नीति को अंतिम रूप दिया गया। भोपाल में कैबिनेट बैठक में ई-रिक्शा से पहुंचे 2 मंत्री भोपाल में बुधवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए मंत्री गौतम टेटवाल और नारायण सिंह पवार ई-रिक्शा के जरिए पहुंचे। भोपाल के चार इमली में पास-पास रहने वाले दोनों मंत्री एक ही ई-रिक्शा से करीब ढाई किलोमीटर का सफर तय कर मंत्रालय पहुंचे। खजुराहो में पारा रिकॉर्ड 47.4 डिग्री पहुंचा प्रदेश के शहर भट्‌टी जैसे तप रहे हैं। बुधवार को छतरपुर के खजुराहो में पारा रिकॉर्ड 47.4 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार मई में पहली बार खजुराहो इतना तपा है। इससे पहले 29 अप्रैल 1993 को अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।