राजधानी रायपुर में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस ग्राउंड में डायल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेन सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में गृह मंत्री विजय शर्मा विधायक राजेश मूणत विधायक पुरंदर मिश्रा पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला और महापौर मीनल चौबे सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान नई इमरजेंसी रिस्पांस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि केंद्र सरकार की ओर से पूरे छत्तीसगढ़ को डायल-112 सेवा के तहत 400 नए अत्याधुनिक वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस को 54 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल और 4 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं। इन वाहनों में जीपीएस पीटीजेड कैमरा डैश कैमरा और मोबाइल डेटा टर्मिनल जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं जिससे आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और नई तकनीक आधारित डायल-112 सेवा से लोगों को तेजी से मदद मिलेगी। राजधानी रायपुर में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर एक दिवसीय हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। शहर के अधिकांश मेडिकल स्टोर और मेडिकल कॉम्प्लेक्स दिनभर बंद रहे।जानकारी के अनुसार यह हड़ताल ई-फार्मेसी और सरकार के नए नियमों के विरोध में की गई है। प्रदर्शन में देशभर के करीब 12 लाख से अधिक दवा विक्रेता शामिल हुए।दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिना पर्याप्त निगरानी दवाओं की बिक्री हो रही है जिससे छोटे कारोबारियों को नुकसान पहुंच रहा है और यह स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए भी जोखिम भरा है। राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स में बड़े गबन का मामला सामने आया है जहां करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना गायब हो गया। इस मामले में लंबे समय से कार्यरत एक कर्मचारी पर संदेह जताया गया है।दुकानदार सुरेश भंसाली की शिकायत के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को दुकान बंद करने के दौरान कर्मचारी सूरज साहू ने सोने के जेवर लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रख लिए थे। 13 अप्रैल को स्टॉक मिलान के दौरान 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना कम पाया गया।जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर गड़बड़ी सामने आई जिसके बाद मामला कोतवाली थाने में दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ गबन का केस दर्ज कर लिया है जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। छत्तीसगढ़ सरकार राजधानी रायपुर के बाद अब दुर्ग और बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने पर विचार कर रही है। इस पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बड़े शहरों में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी और तेज बनाने के लिए यह व्यवस्था उपयोगी साबित हो सकती है।उन्होंने बताया कि रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली के अनुभव के आधार पर अन्य शहरों में इसे लागू करने का प्रस्ताव आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल यह मामला प्रारंभिक विचार-विमर्श के स्तर पर है और अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री स्तर पर लिया जाएगा।इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रायपुर में लागू कमिश्नरेट प्रणाली का अपेक्षित परिणाम नहीं दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों को पर्याप्त अधिकार नहीं दिए जाने से व्यवस्था प्रभावी नहीं हो पा रही है और इसी कारण नए शहरों में इसे लागू करने से भी बड़ा बदलाव नहीं होगा। रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) द्वारा कमल विहार के विभिन्न सेक्टरों में बनाए गए अपार्टमेंट में रहने वाले लोग मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच बीते चार दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित होने पर रहवासियों ने आरडीए के खिलाफ प्रदर्शन किया और कार्यालय का घेराव किया।रहवासियों का आरोप है कि अपार्टमेंट के साथ 5 साल का मेंटेनेंस शुल्क पहले ही जमा कराया जा चुका है इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। लोगों ने लिफ्ट सीपेज नाली निकासी और पेयजल जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मेंटेनेंस के बावजूद सुविधाओं के लिए दोबारा शुल्क लिया जा रहा है लेकिन व्यवस्था सुधारने के लिए कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने आरडीए से सभी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।