Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
19-May-2026

भोपाल। नकली और अवैध दवाइयों के बढ़ते मामलों के खिलाफ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी आवाज उठी है। ऑल इंडिया केमिस्ट्स संगठन ने दवा बाजार में नकली दवाओं की बिक्री पर गहरी चिंता जताई है। व्यापारियों का कहना है कि इससे मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है और ईमानदार दवा व्यवसाय की साख गिर रही है। भोपाल के केमिस्ट्स ने सरकार और ड्रग विभाग से सख्त कार्रवाई और विशेष अभियान चलाने की मांग की है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर अब ऑल इंडिया स्तर पर देशव्यापी बंद और विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है