Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
18-May-2026

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले शिक्षकों की डिमांड शिक्षकों की पात्रता परीक्षा के खिलाफ रिव्यू पिटीशन पर 13 मई को हुई सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद अभी फैसला आना बाकी है। इस बीच प्रदेश के शिक्षक संगठनों ने RTE संशोधन नियम 2017 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से राहत का लाभ देने की डिमांड रखी है। शिक्षक संगठन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि संसद में पुनः स्पष्ट संशोधन लाया जाए या स्थिति स्पष्ट करने की पहल की जाए जिससे सेवारत शिक्षकों के भविष्य और रोजगार की सुरक्षा हो सके। पात्रता परीक्षा से बचाव के लिए किए जा रहे ताजा प्रयासों को लेकर शासकीय शिक्षक संगठन ने कहा है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के नियमों में वर्ष 2017 में किए गए संशोधन एवं भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार 31 मार्च 2015 तक नियुक्त या कार्यरत शिक्षकों को न्यूनतम योग्यता हासिल करने के लिए विशेष प्रावधान दिए गए थे। राजपत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि ऐसे शिक्षकों को तय अवधि में न्यूनतम योग्यता पाने का अवसर दिया गया। CM ने मंत्रियों से पूछा-हारी विधानसभा सीटों पर क्या किया मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के अगले महीने 13 जून को ढाई साल पूरे होने वाले हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सीएम हाउस में 20 मंत्रियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की। बैठक में हारी हुई विधानसभा सीटों की स्थिति निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। बूथ मैनेजमेंट चुनावी वादों की प्रगति विभागीय कामकाज और प्रभार वाले जिलों में संगठन की स्थिति को लेकर फीडबैक लिया गया। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। खंडेलवाल ने बताया कि बचे हुए मंत्रियों के साथ सोमवार को वन-टू-वन बैठक होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार पर कोई चर्चा नहीं हुई है। अभी फोकस मंत्रियों के कामकाज और उनके प्रभार वाले जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा पर है। मप्र में तेल पर टैक्स सबसे महंगा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से पूरे देश में पेट्रोल-डीजल महंगा हो रहा है। लेकिन मप्र में इसकी मार और ज्यादा है। यहां पेट्रोल देश में तीसरा सबसे महंगा बिक रहा है। इसकी वजह है- प्रदेश का टैक्स मॉडल है। 16 मई 2026 की राज्यवार रेट लिस्ट के मुताबिक मप्र में पेट्रोल 109.71 रु./लीटर है। इससे ज्यादा कीमत सिर्फ आंध्रप्रदेश (112.33 रुपए) और तेलंगाना (112.23 रुपए) में है। डीजल 94.88 रुपए के साथ मप्र देश के टॉप-5 महंगे राज्यों में शामिल है। पड़ोसी राज्य यूपी में पेट्रोल 96.99 रुपए और डीजल 90.25 रु. है। यानी मप्र में पेट्रोल 12.72 रुपए और डीजल 4.72 रुपए महंगा पड़ रहा है। पेट्रोल प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के केंद्रीय एक्साइज डेटा के अनुसार मप्र में पेट्रोल पर 29% वैट 2.50 रु./लीटर फिक्स टैक्स और 1% सेस लगता है। डीजल पर 19% वैट 1.50 रु./लीटर फिक्स टैक्स और 1% सेस लिया जाता है। क्रिप्टोकरेंसी में हाई रिटर्न का झांसा इंदौर के कपड़ा व्यापारी के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी कंपनी का कर्मचारी बताकर व्यापारी से ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करा लिए। मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक योगेंद्र तिवारी की शिकायत पर अंकित जैन नाम के युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। योगेंद्र तिवारी कपड़ा व्यापारी हैं। मार्च 2025 में उनके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने अपना नाम अंकित जैन बताते हुए खुद को डीटीबीएक्स एक्सचेंज कंपनी का कर्मचारी बताया। अंकित ने योगेंद्र तिवारी को बताया कि उनकी कंपनी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कराती है और इसमें हाई रिटर्न मिलता है। उसकी बातों में आकर व्यापारी ने निवेश करना शुरू किया। सबसे पहले 24 मार्च 2025 को 5 हजार रुपए निवेश किए गए। इसके बाद करीब सात ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1 लाख 67 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। आरोपियों ने एक फर्जी अकाउंट और वेबसाइट उपलब्ध कराई जिसमें निवेश की गई राशि और बढ़ता हुआ मुनाफा दिखाया जाता था। MP में पारा 45°C पार राजगढ़ सबसे गर्म मध्य प्रदेश का आधा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है। यहां तापमान 42 डिग्री के पार चल रहा है। रविवार को राजगढ़ में तापमान रिकॉर्ड 45 डिग्री रहा जबकि 11 में 43 और 4 जिलों में पारा 44 डिग्री पार पहुंच गया। अगले 4 दिन में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। इसलिए मौसम विभाग ने दोपहर 12 से 3 बजे तक घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार सोमवार को ग्वालियर श्योपुर मुरैना भिंड दतिया शिवपुरी गुना अशोकनगर विदिशा रायसेन सागर नरसिंहपुर जबलपुर दमोह निवाड़ी टीकमगढ़ छतरपुर पन्ना सतना रीवा मैहर नीमच मंदसौर रतलाम बड़वानी खरगोन खंडवा और बुरहानपुर में लू का अलर्ट है। इस वजह से तापमान 43 से 44 डिग्री के पार रहेगा।