Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-May-2026

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर के मुताबिक पिछले 48 घंटों में राज्य के पहाड़ी इलाकों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन 16 और 17 मई से राज्य के पांच-छह पर्वतीय जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। ​मौसम विभाग ने विशेष रूप से देहरादून टिहरी उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। डॉ. तोमर ने बताया कि 18 और 19 मई को मौसम फिर से शुष्क हो सकता है लेकिन 20 और 21 मई को उत्तरकाशी और चमोली समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोबारा बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। देहरादून में ऑपरेशन प्रहार के तहत कैंट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र नंबर की एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी से करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की नगदी बरामद की है। बताया जा रहा है कि वाहन में सीक्रेट केबिन बनाकर नकदी छिपाई गई थी। पुलिस ने वाहन को राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में रोककर जांच की जहां पूछताछ के दौरान चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद आयकर विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया और तलाशी में लगभग एक करोड़ 55 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई। वाहन सवार तीनों व्यक्ति गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उनके पास इतनी बड़ी रकम से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। फिलहाल आयकर विभाग पूरे मामले में पूछताछ कर रहा है जबकि पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू होने के बाद सामने आए हलाला मामले में अब पीड़िता शाहीन के समर्थन में आवाजें तेज होती जा रही हैं। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम खुद पीड़िता से मिलने हरिद्वार के बंदरजुड़ गांव पहुंचीं जहां उन्होंने परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। बुग्गावाला थाना क्षेत्र में दर्ज हुए चर्चित हलाला मामले के बाद अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने पीड़िता शाहीन और उसके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शाहीन के साथ बेहद गलत हुआ है और धामी सरकार पूरी मजबूती के साथ पीड़िता के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर स्तर पर न्याय दिलाने में सहयोग करेगी सरोवर नगरी नैनीताल की हसीन वादियों में उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) पहुँचे जँहा राज्यपाल के लोकभवन पहुंचने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पुष्पगुच्छ व पौध भेंट कर उनका अभिनंदन किया इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल आगमन पर एक अलग ही खुशी व अनुभूति होती है इस बार के नैनीताल लोक भवन प्रवास के दौरान कुमाऊं मंडल के सभी 6 जिलों का भ्रमण कर रात्रि प्रवास करते हुए जिलों में संचालित विकास कार्यों आदि गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज शहर की विभिन्न सड़कों का निरीक्षण किया और लोग निर्माण विभाग और नगर पालिका परिषद को सड़कों की शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए l इस दौरान उन्होंने उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया और अस्पताल में कर्मचारियों की कमियों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र यहां पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए l इससे पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लंढोर बाजार में हो रहे भू धसाव क्षेत्र का दौरा किया और नगर पालिका परिषद मसूरी को जल्द से जल्द मार्ग के ट्रीटमेंट के निर्देश दिए रुड़की के नारसन ब्लॉक के लखनोता के रहने वाले एक ग्रामीण ने राशनकार्ड ना बनने से परेशान होकर जिला पूर्ति अधिकारी का अवैध वसूली का एक वीडियो बना डाला जिसमे वह किसी व्यक्ति से रुपयों के लेनदेन की बात करते नज़र आ रहे है इतना ही नही ग्रामीण ने एक और राशन डीलर का भी एक वीडियो बनाने की बात कही है फिलहाल यह दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है और इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी हो रही है हालांकि हम इन वायरल वीडियो की पुष्टि नही करते पर अगर यह वीडियो जांच के बाद सही सिद्ध होती है तो यह साफ तौर कहा जा सकता है कि भ्रष्टाचार की जड़े बहुत दूर तक फैली हुई है l रुड़की झबरेड़ा पुलिस ने 3 वर्षीय मासूम के अपहरण का महज 20 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार बच्चे का अपहरण कथित तौर पर तंत्र-मंत्र और जादू-टोने के लिए किया गया था। इस दौरान बताया गया कि 14 मई को भगतोवाली में शादी समारोह के दौरान तीन वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया। वही जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गरजा उर्फ गजे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ बच्चे के अपहरण की बात कबूल कर ली