Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-May-2026

तरबूज खाने के बाद पिता की मौत बेटा गंभीर श्योपुर में शुक्रवार सुबह तरबूज खाने के बाद एक शख्स की मौत हो गई जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। सीने में जलन की शिकायत के बाद पिता-पुत्र ने तरबूज खाया था। मामले में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।सुसनेर शाजापुर निवासी इंद्र सिंह परिहार (43) बेटे विनोद (21) के साथ श्योपुर में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने किराए के मकान में रहते थे। इंद्र सिंह ड्राइवर थे। परिजनों ने बताया कि रात के समय खाना खाने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई जिसके बाद सुबह करीब 6 बजे इंद्र सिंह और विनोद दोनों को दोबारा सीने में जलन महसूस हुई। ठंडाई के लिए दोनों बाप बेटे ने तरबूज खाया।तरबूज खाने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए। इंद्र सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कोटा रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। बेटे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। ओंकारेश्वर-ममलेश्वर विकास प्राधिकरण बनेगा मोहन यादव सरकार जल्दी ही ओंकारेश्वर ममलेश्वर विकास प्राधिकरण बनाएगी। इस विकास प्राधिकरण के जरिए ओंकारेश्वर के विकास को अमली जामा पहनाया जाएगा। इसके अलावा पीएचई विभाग केे शहरी क्षेत्र के अमले को नगरीय निकायों में मर्ज किए जाने पर भी सरकार जल्द फैसला करेगी। सरकार ने प्रदेश की तीन मेडिकल यूनिवर्सिटीज को भोपाल उज्जैन जबलपुर में विभाजित करने का भी फैसला किया है। साथ ही चित्रकूट और ओरछा में पर्यटन विकास के प्रस्ताव मंजूर करने के साथ राम वन गमन पथ के काम में भी तेजी लाने का निर्णय हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में शुक्रवार को मंत्रालय में हुई नीतिगत मसलों की समीक्षा बैठक में इन विषयों पर चर्चा की गई। धार की भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार की भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना है। शुक्रवार को दिए फैसले में हाईकोर्ट ने कहा- हमने पुरातात्विक और ऐतिहासिक तथ्यों एएसआई की सर्वे रिपोर्ट पर विचार किया है। ASI एक्ट के प्रावधानों के साथ-साथ अयोध्या मामले को भी आधार माना। बिना पूरी फैक्ट्री बने ही शुरू हुआ पटाखा निर्माण देवास में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में श्रम विभाग की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। इस हादसे को लेकर श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी तौर पर दुर्घटना की मुख्य वजह मैग्नीशियम पाउडर की केमिकल रिएक्शन हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि निर्माण प्रक्रिया के दौरान मैग्नीशियम पाउडर का पानी से संपर्क हो गया जिससे यह जोरदार धमाका हुआ। भोपाल में रिटायर्ड जज और वकील बेटे पर FIR भोपाल के ट्विशा सुसाइड मामले में उनकी सास रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने बताया कि मां-बेटे के खिलाफ हत्या दहेज के लिए प्रताड़ित करने सहित अन्य धाराओं में केस बनाया गया है। आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक हाई कोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने आयुष चिकित्सा अधिकारियों (आयुर्वेद होम्योपैथी और यूनानी) की भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ की खंडपीठ ने यह आदेश तीन अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान गुरुवार को पारित किया।खंडपीठ ने राज्य सरकार और एमपीपीएससी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। राज्य की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए दो दिन का समय मांगा है जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। मामले की अगली सुनवाई 23 जून 2026 को होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा का सुसाइड भोपाल में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने शुक्रवार सुबह फांसी लगा लगी। घटना कजलीखेड़ा इलाके की है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रेम प्रसंग सहित अन्य एंगल पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।