Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-May-2026

एमपी में बड़ा हादसा ! मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में धीरज सनी और सुमित नाम के 3 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। मजदूर उत्तर प्रदेश बिहार और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। ब्लास्ट इतना तेज था कि शवों के टुकड़े 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे। विस्फोट में फैक्ट्री की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री को सील कर दिया। वहीं पुलिस ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय को हिरासत में ले लिया है। किसान मोर्चा के नए अध्यक्ष ने वाहन रैली निकाली…नियुक्ति रद्द भिंड के भाजपा नेता सज्जन सिंह यादव को 100 से अधिक लग्जरी वाहनों के साथ शहर में प्रवेश करना भारी पड़ गया। नियुक्ति के 18 दिन में ही भाजपा ने उन्हें भिंड जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद से हटा दिया है।वे अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद बुधवार शाम को शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान शहर का ट्रैफिक बाधित हुआ तो हॉर्न बजाते और नारेबाजी के कारण शोर भी हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने यह कार्रवाई की है। इस मामले में देश में यह पहली कार्रवाई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखी पीएम पर किताब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कार्यशैली पर आधारित पुस्तक ‘अपनापन’ लिखी है। इसकी जानकारी शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। पुस्तक का विमोचन 26 मई को दिल्ली में किया जाएगा। सम्राट चौधरी का मजाक उड़ाने वाले अंग्रेजों की जूठन प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अंग्रेजी बोलने पर उठे सवालों और ट्रोलिंग पर तीखा पलटवार किया है। उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा “बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ठीक से अंग्रेजी नहीं बोल पाने का मजाक उड़ाने वाले अंग्रेजों की छोड़ी गई जूठन हैं एवं हीन भावना से ग्रसित हैं। सांची दूध 2 रुपए प्रति लीटर महंगा अमूल और मदर डेयरी के बाद मध्य प्रदेश में अब सांची दुग्ध संघ ने भी दूध की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। नए रेट 15 मई से लागू हो जाएंगे। इससे पहले सांची ने पिछले साल 7 मई को रेट बढ़ाए थे। रिटायर्ड जज की बहू ने लगाई फांसी थाने में हंगामा भोपाल में रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की आत्महत्या के मामले में गुरुवार दोपहर में मृतक के परिजन महिला थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस से पिछले 24 घंटे में हुई कार्रवाई का हिसाब मांगा। आरोप लगाया कि रसूखदार परिवार होने की वजह से पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।परिजन ने पति समर्थ सिंह पर हत्या और सबूत मिटाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि पुलिस कथन दर्ज करने के बावजूद कार्रवाई में देरी कर रही है। मामले को लेकर थाने में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।