MP में बिना TET नहीं बनेगा कोई शिक्षक सुप्रीम कोर्ट सख्त मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने साफ कहा कि TET यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा पास किए बिना अब कोई भी शिक्षक नियुक्त नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि 2017 में नियम लागू होने के बाद 5 साल की छूट पहले ही दी जा चुकी है। इसके बाद और राहत नहीं दी जाएगी। यह सुनवाई राज्य सरकार और शिक्षा संगठनों की पुनर्विचार याचिका पर हुई थी जिसमें 1998 से 2009 के बीच नियुक्त शिक्षकों को छूट देने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने NCTE के नियमों का पालन अनिवार्य बताया। पीएम मोदी की अपील के बाद मुख्यमंत्री का का काफिला हुआ छोटा अमेरिका ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील की है उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आम लोगों को पेट्रोल डीजल वाले वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करना चाहिए उनकी अपील के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर दी है पहले जहां करीब 13 वाहन उनके काफिले में चलते थे ।।। अब उनकी संख्या करीब सात आठ कर दी गई है ।।। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कारकेड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड से होकर गुजर रहा है जिसमें वाहनों की संख्या काफी कम दिखाई दे रही है ।।। लाड़ली बहना योजना: 36वीं किस्त जारी CM ने किया राशि अंतरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के तहत 36वीं किस्त की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से बहनों के खातों में ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। साथ ही विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: भोपाल रीजन में 79.43% पास लड़कियां आगे CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। भोपाल रीजन में इस बार 79.43% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। मध्य प्रदेश के 80 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हुआ। रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी और उनका पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा। वहीं चिंता की बात यह रही कि प्रदेश में 12.14% छात्र सभी विषयों में फेल हो गए। छात्रों ने ऑनलाइन वेबसाइट और डिजिलॉकर पर अपना रिजल्ट चेक किया। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अब छात्रों को करियर और कॉलेज एडमिशन पर फोकस करना चाहिए। जनगणना में लापरवाही पर 3 शिक्षकों को नोटिस कलेक्टर सख्त सागर जिले में जनगणना महाअभियान 2027 के तहत मकान गणना कार्य में लापरवाही बरतने पर 3 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने एक दिन में जवाब मांगा है।अनुपस्थित रहने निर्देशों का पालन न करने और समय सीमा में काम पूरा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।कलेक्टर ने साफ कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। NEET पेपर लीक पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर खंडवा जिले के मूंदी में युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। मूंदी बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने NTA की जवाबदेही तय करने और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करने की मांग की। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद र